Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Kanpur की घटना ने मानवता को किया शर्मसार, गाय के मुंह में बम लगाकर फोड़ा, लोग बोले- आरोपितों की हो गिरफ्तारी

    By Jagran NewsEdited By: Nitesh Mishra
    Updated: Fri, 28 Oct 2022 10:37 AM (IST)

    कानपुर के काकादेव एम ब्लाक में नशेबाजों ने गाय के मुंह में बम लगाकर फोड़ दिया। बम फटने से गाय का जबड़ा फट गया। जानकारी पाते ही नगर निगम का कैटल कैचिंग दस्ता गाय को रायपुरवा स्थित पशु चिकित्सालय में इलाज के लिए ले गया।

    Hero Image
    कानपुर में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना आई सामने।

    कानपुर, जागरण संवाददाता। काकादेव के एम ब्लाक में नशेबाजों ने शुक्रवार को गाय के मुंह में बम लगाकर फोड़ दिया। बम फटने से गाय का जबड़ा फट गया। क्षेत्रीय लोगों ने जानकारी नगर निगम की टीम को दी।

    नगर निगम का कैटल कैचिंग दस्ता गाय को रायपुरवा स्थित पशु चिकित्सालय में इलाज के लिए ले गया। नगर निगम के मुख्य पशु चिकिसाधिकारी डा. आरके निरंजन ने बताया कि गाय का इलाज चल रहा है।

    पुलिस आयुक्त बीपी जोगदण्ड ने बताया कि कूड़े के ढेर के पास गाय के चरते समय विस्फोट होने से घायल हुई है। विस्फोट किस चीज का था, इसकी जांच कराई जा रही है। इसके लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। फिलहाल गाय का पशु अस्पताल में इलाज चल रहा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इंटरनेट मीडिया पर हो रही चर्चा

    गाय के जबड़े में बम फटने की सूचना पर वह खून से लथपथ हो गई। इस पर लोगों ने गाय की फोटो इंटरनेट मीडिया में प्रसारित कर दी। प्रसारित तस्वीर में लोग मानवता को शर्मसार करने जैसी तमाम बातें लिख रहे थे। इसमें कई लोगों ने ऐसा करने वाले दोषी पर कार्रवाई की मांग की है।