Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Jallaun Accident : वाहन की टक्कर से खंती में बाइक समेत गिरे दो भाजपा नेताओं की मौत, परिवारों में छाया मातम

    By Abhishek AgnihotriEdited By:
    Updated: Sun, 14 Aug 2022 02:38 PM (IST)

    जालौन के गेस्ट हाउस में आयोजित समारोह में शामिल होकर गांव लौट रहे बाइक सवार युवकों को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों की मौत के बाद परिवारों में मातम छा गया। पुलिस ने वाहन व चालक की तलाश शुरू की है।

    Hero Image
    जालौन के भिटरा गांव के पास हादसा हुआ है।

    जालौन, जागरण संवाददाता। जालौन कोतवाली क्षेत्र में ग्राम भिटारा के पास वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो  भाजपा नेताओं की मौत हो गई। दोनों युवक गेस्ट हाउस में आयोजित समारोह में शामिल होने के बाद गांव लौटते समय हादसे का शिकार हो गए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जालौन कोतवाली क्षेत्र ग्राम सुढ़ार सालाबाद निवासी भाजपा के पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य आनंद मोहन चतुर्वेदी (43) अपने साथी व भाजपा नेता देवेश कुमार पटेल (45) शनिवार देर रात एक बजे जालौन के स्वर्णा गेस्ट हाउस में एक समारोह में गए थे। समारोह में शामिल होने के बाद दोनों बाइक से वापस गांव लौट रहे थे।

    इस दौरान जब वे भिटारा गांव के पास पहुंचे तो किसी तेज रफ्तार वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दोनों युवक उछलकर खंती में जा गिरे। हादसे की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने दोनों को उठाकर अस्पताल पहुंचाया जहां, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

    पुलिस ने हादसे की सूचना स्वजन को दी तो उनके परिवारों में मातम छा गया। आनंद के परिवार में पत्नी पूजा, दो पुत्रियां वैशाली व विशाखा और दस वर्षीय पुत्र सागर है। देवेश की मौत की जानकारी पर पत्नी सुधा, पुत्री साक्षी और पंद्रह वर्षीय पुत्र कार्तिक का रो रोकर बुरा हाल है। दोनों के गांव में भी शोक का माहौल है।

    हादसा करके भागे वाहन का पता नहीं चला है। प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र सिंह का कहना है कि टक्कर मारने वाले वाहन का पता लगाया जा रहा है।