Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    International Women Day: कानपुर में महिलाओं का किया सम्मान, समारोह के जरिए दिया सशक्तीकरण का संदेश

    By Abhishek VermaEdited By:
    Updated: Tue, 08 Mar 2022 03:51 PM (IST)

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर जगह जगह महिलाओं को सम्मान देने के लिये समारोह आयोजित हुए। रायल ड्रीम वर्ल्ड इंटर कालेज बिठूर की प्रधानाचार्या सपना सिंह ने नारी शक्ति सम्मान समारोह में महिलाओं को संबोधित किया। वहीं हिंदू महिला सभा ने भी महिलाओं को सम्मानित किया।

    Hero Image
    बिठूर स्थित रायल ड्रीम वर्ल्ड कालेज में महिलाओं को दिया गया सम्मान।

    कानपुर, जागरण संवाददाता। महिलाओं के बिना समाज की कल्पना अधूरी है। महिलाओं का सम्मान समाज में जरूरी है। सम्मान के लिए महिलाओं को निरंतर अपने अधिकारों के प्रति सजग रहना होगा। महिला शिक्षित होगी तो परिवार, समाज और देश की तरक्की होगी। यह बात रॉयल ड्रीम वर्ल्ड इंटर कॉलेज बिठूर की प्रधानाचार्या सपना सिंह ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर मंगलवार आयोजित नारी शक्ति सम्मान समारोह में कहीं। इसके पहले स्कूल के प्रबंधक रोहित मिश्र ने कार्यक्रम की शुरूआत की।उन्होंने कहा कि महिला समाज के निर्माण की जड़ है। महिलाओं को अपने अधिकारों के लिए आगे आना चाहिए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बच्चों की बेहतर परवारिश के लिए माताओं को सम्मानित किया गया। रानी, रामादेवी, सोनल जायसवाल, सुमन यादव, आरती त्रिपाठी, स्नेहा दीक्षित, बब्ली, संजू को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अमित कुशवाहा, दीप्ति दीक्षित, निखिल बाजपेई, पारुल शुक्ला,निधि यादव,निधि मिश्रा,सुरभि, नीतू दीक्षित, शिवम दुबे, आरके शर्मा आदि मौजूद रहे।

    हिंद महिला सभा ने महिलाओं को सम्मानित किया

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर हिंद महिला सभा से संबद्ध पीएसआई एवं ह्यूमन राइट ला नेटवर्क की ओर से सोमवार को महिला सम्मान समारोह किया गया। रतनलाल नगर के सौरभ गेस्ट हाउस में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि अर्मापुर डिग्री कालेज की प्राचार्या गायत्री सिंह, विशिष्ट अतिथि सहायक श्रमायुक्त निकी नैंसी, नगर निगम की सहायक नगर आयुक्त पूजा त्रिपाठी ने शिरकत की।

    संगठन की ओर से कोविड-19 वैश्विक महामारी में सराहनीय कार्य के लिए अर्चना मिश्रा, बबीता कुमारी, शबनम, प्रतिभा, सुधा दीक्षित, मीरा प्रजापति, अरुण सक्सेना, सीमा सिंह, ज्योति देवी, शर्मिला अग्निहोत्री को प्रशस्ति पत्र और प्रतीक चिह्न दिए गए। कार्यक्रम संयोजिका आभा चतुर्वेदी ने मंच संचालन किया। इस मौके पर आइआइटी से शोधकर्ता झुमुर, एचआर शोभा द्विवेदी, पीएफ विभाग से सेवानिवृत्त राजेश शुक्ला, श्रमिक नेता विष्णु नारायण शुक्ला, दिनेश सिंह भोले, राकेश मिश्रा मौजूद रहे।