विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 16, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पालिका स्टेडियम में बनेगा इंडोर क्रिकेट नेट, बारिश में भी कर सकेंगे प्रैक्टिस Kanpur News

By AbhishekEdited By:
Published: Mon, 16 Sep 2019 11:22 PM (IST)

स्मार्ट सिटी की बोर्ड बैठक में आज रखा जाएगा प्रस्ताव रात में भी नेट प्रैक्टिस करने की होगी सुविधा।

पालिका स्टेडियम में बनेगा इंडोर क्रिकेट नेट, बारिश में भी कर सकेंगे प्रैक्टिस Kanpur News
पालिका स्टेडियम में बनेगा इंडोर क्रिकेट नेट, बारिश में भी कर सकेंगे प्रैक्टिस Kanpur News

कानपुर, जेएनएन। क्रिकेट खिलाडिय़ों के लिए खुशखबरी है। बारिश होने के दौरान भी वह नेट प्रैक्टिस कर सकेंगे। हालांकि इसमें अभी कुछ वक्त लगेगा। स्मार्ट सिटी मिशन के तहत बृजेंद्र स्वरूप पार्क स्थित पालिका स्टेडियम में इनडोर क्रिकेट प्रैक्टिस नेट बनेगा। इसका प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है। मंगलवार को होने वाली स्मार्ट सिटी की बोर्ड बैठक में इसे स्वीकृति के लिए रखा जाएगा।

इस प्रस्ताव में 4950 वर्ग फीट में दो क्रिकेट प्रैक्टिस नेट, बैडमिंटन कोर्ट, चेजिंग रूम, ऑफिस और एक वॉश रुम बनाने का खाका तैयार किया गया है। प्रस्ताव के साथ मुख्य गेट से लगे कमरों के ऊपर हाल बनाकर टेबल टेनिस, शतरंज, कैरम रूम के साथ मीटिंग हाल और कैंटीन भी बनेगी। इस प्रस्ताव को लेकर सैद्धांतिक सहमति बन गई है, हालांकि अंतिम फैसला बोर्ड की बैठक में होगा। इसके अलावा गीले कूड़े से खाद बनाने की प्रक्रिया समझाने वाले थीम पार्क के निर्माण का भी प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है। इसमें मॉडल रखे जाएंगे जो बताएंगे कि कैसे गीले कूड़े को खाद में तब्दील करें, कैसे प्रयोग करें।

पांच लाख मकानों का डाटा होगा डिजिटल

नगर निगम में गृहकर से जुड़े पांच लाख मकानों की फाइल डिजिटल करने का प्रस्ताव भी इस बैठक में रखा जाएगा। डिजिटल होने से इन मकानों के दस्तावेजों में हेराफेरी नहीं हो सकेगी।

यह भी रखे जाएंगे प्रस्ताव

- शहर की पहली सरकारी ई-लाइब्रेरी

- आपदा प्रबंधन की व्यवस्था

- पचास करोड़ रुपये से मोतीझील में दो मंजिला अंडर ग्र्राउंड पार्किंग बनाने।

- वीआइपी रोड में ड्रेनेज सिस्टम सुधार के लिए बरसाती नाला

- आइटीएमएस और सालिड वेस्ट मैनेजमेंट के तहत बन रहे कूड़ा ट्रांसफर स्टेशन की निर्माण अवधि बढ़ाने की अनुमति