Indian Railway: गोरखपुर बांद्रा समेत पांच जोड़ी ट्रेनों का समय बदला, जानिए-क्या है नया टाइम शेड्यूल
रेलवे ने जिन ट्रेनों समय परिवर्तन किया है उनमें ज्यादा अंतर नहीं है। अब यह ट्रेनें दस से पंद्रह मिनट पहले पहुंचेंगी। ठहराव वाले स्टेशनों पर भी समय का प्रभाव रहेगा। यात्रियों को अब नए समय के अनुसार स्टेशन पहुंचना होगा।

कानपुर, जेएनएन। रेलवे ने गोरखपुर बांद्रा समेत पांच जोड़ी ट्रेनों के समय में परिवर्तन किया है। हालांकि समय में बहुत ज्यादा अंतर नहीं है। नए शेड्यूल में चल रही ये ट्रेनें दस से पंद्रह मिनट पहले ही अपने गंतव्य पर पहुंचेंगी।
- -ट्रेन संख्या 05067 गोरखपुर बांद्रा विशेष ट्रेन गोरखपुर से सुबह 5:30 बजे चलकर शाम 4 बजे सेंट्रल आएगी। यहां से झांसी होते हुए दूसरे दिन शाम 5:45 बजे बांद्रा पहुंचेगी। वापसी में ये ट्रेन बांद्रा से रात 12:30 बजे चलकर दो रात एक दिन का सफर तय करके सुबह 4:45 बजे सेंट्रल और दोपहर 3:05 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।
- -ट्रेन संख्या 02561 जयनगर से नई दिल्ली विशेष ट्रेन 7 दिसंबर से अगले आदेश तक प्रतिदिन चलाई जाएगी। जयनगर से यह ट्रेन शाम 5:20 बजे चलकर सुबह 9:35 बजे सेंट्रल और दोपहर 3:40 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। नई दिल्ली से यह ट्रेन रात 9:15 बजे चलकर रात 2:35 बजे सेंट्रल और शाम 7:23 बजे जयनगर पहुंचेगी।
- -ट्रेन संख्या 02319 कोलकाता सुपरफास्ट विशेष साप्ताहिक ट्रेन बुधवार को कोलकाता से दोपहर 1:10 बजे चलकर दुर्गापुर, आसनसोल, धनबाद, गया होते हुए सुबह 3 बजे सेंट्रल आएगी। यहां से फर्रुखाबाद होते हुए ट्रेन सुबह 10:40 बजे आगरा कैंट पहुंचेगी।
- -ट्रेन संख्या 02379 सियालदाह अमृतसर सुपरफास्ट साप्ताहिक ट्रेन शुक्रवार को सियालदाह से दोपहर 1:10 बजे चलकर आसनसोल, सासाराम होते हुए सुबह 3:10 बजे सेंट्रल आएगी। यहां से दिल्ली, जालंधर होते हुए दोपहर 3:50 बजे अमृतसर पहुंचेगी।
- -ट्रेन संख्या 02553 सहरसा नई दिल्ली विशेष ट्रेन को 7 दिसंबर से प्रतिदिन चलाया जाएगा। सहरसा से यह ट्रेन सुबह 6:46 बजे चलकर रात 11:40 बजे सेंट्रल और सुबह 6:25 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।