विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 28, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इत्र कारोबारी प्रकरण: अब कन्नौज में कैश के लिए मंगाए गए चार बक्से, नोटों की गिनती जारी

By Abhishek VermaEdited By:
Published: Tue, 28 Dec 2021 12:23 PM (IST)Updated: Tue, 28 Dec 2021 02:02 PM (IST)

पीयूष जैन की काली कमाई मिलने का सिलसिला अभी थमा नहीं है। मंगलवार सुबह भी नोटों की गिनती जार है। ...और पढ़ें

नकदी को रखने के लिए बक्से को ले जाता कर्मचारी।
नकदी को रखने के लिए बक्से को ले जाता कर्मचारी।

कन्नौज, जागरण संवाददाता। कंपाउंड कारोबारी पीयूष के पैतृक आवास पर मिली नकदी को रखने के लिए बक्से पहुंचने लगे हैं। मंगलवार सुबह चार बक्से लाए गए हैं। वहीं कारोबारी के घर अभी भी नोट की गिनती जारी है। सोमवार शाम तक 17 करोड़ रुपये की गिनती हो चुकी थी। जीएसटी इंटेलीजेंस टीम को कारोबारी के घर से 23 किलो सोना और 600 किलो चंदन का तेल मिल चुका है।

शहर के मोहल्ला छिपट्टी निवासी कंपाउंड कारोबारी पीयूष जैन के पैतृक आवास पर शुक्रवार शाम चार बजे से टीम छापेमारी कर रही है। सोमवार को एसबीआइ की आठ सदस्यीय टीम, एक छोटी और तीन बड़ी नोटों की गिनती करने वाली मशीन लेकर पहुंची थी। जबकि तीन मशीनें पहले से ही घर में मौजूद हैं। सोमवार देर शाम जीएसटी इंटेलीजेंस की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक कारोबारी के पैतृक घर से 17 करोड़ रुपये बरामद होने की जानकारी दी है। यह शाम पांच बजे तक हुई गिनती की अधिकृत जानकारी है।

गिनती मंगलवार को सुबह भी जारी है। इसके अलावा यहां से 23 किलो सोना और 600 किलो चंदन तेल बरामद होने की जानकारी दी है। जिसकी कीमत बाजार में 6 करोड़ रुपये है। पीयूष के घर से बरामद चंदन के तेल और कंपाउंड की सैंपलिंग  प्रक्रिया मंगलवार भी जारी रही। सैंपल भरने के लिए आवास में करीब 500 खाली शीशियां मंगाई गईं थी। इसके साथ ही उन पर लेबल लगाने के लिए पीले कलर का स्टीकर भी ले जाया गया है। सैंपङ्क्षलग और नोटों की गिनती मंगलवार तक चलने की संभावना है। माना जा रहा है कि शाम तक पता चल पाएगा कि कुल कितनी धनराशि पीयूष जैन के कन्नौज स्थित घर से मिली है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।