Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Income Tax News : कर संग्रह की वृद्धि दर में कानपुर रीजन का पहला नंबर, पुणे दूसरे, गुवाहाटी तीसरे नंबर पर

    By Abhishek AgnihotriEdited By:
    Updated: Mon, 18 Apr 2022 08:52 AM (IST)

    आयकर विभाग के आंकड़ों के मुताबिक कानपुर रीजन ने पिछले वर्ष के मुकाबले 73.90 प्रतिशत अधिक आयकर जुटाया गया है। पूरे देश का औसत 49.5 फीसद कर कानपुर रीजन ...और पढ़ें

    Hero Image
    आयकर विभाग में कानपुर रीजन ने पिछले साल से ज्यादा टैक्स जुटाया।

    कानपुर, जागरण संवाददाता। आयकर विभाग के कानपुर आफिस ने इस वर्ष आयकर संग्रह की वृद्धि दर में देश के बाकी सभी रीजन को पीछे छोड़ दिया है। कानपुर से संचालित होने वाले पश्चिम उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड रीजन ने वित्तीय वर्ष 2021-22 में कर संग्रह में 73.90 प्रतिशत कर वृद्धि की है। यह स्थिति तब है जबकि पूरे देश की औसत कर वृद्धि दर 49.5 प्रतिशत है। पुणे दूसरे और गुवाहाटी टैक्स ग्रोथ में तीसरे नंबर पर है। खुद कानपुर शहर की कर वृद्धि दर 73.5 प्रतिशत रही है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वित्तीय वर्ष 2020-21 में कोरोना में हुए लाकडाउन की वजह से आयकर संग्रह काफी गिर गया था। उस वित्तीय वर्ष में कानपुर शहर का आयकर संग्रह 1,185 करोड़ रुपये था। पिछले वर्ष 2021-22 में यह कर संग्रह 873 करोड़ रुपये बढ़कर 2,058 करोड़ रुपये हो गया। वहीं कानपुर रीजन जिसके अंतर्गत पश्चिम उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड आता है, वहां इस वित्तीय वर्ष में 12,865 करोड़ रुपये ज्यादा टैक्स आया। हालांकि मुंबई व कुछ अन्य रीजन टैक्स संग्रह के मामले में कानपुर रीजन से आगे रहे लेकिन कर संग्रह की वृद्धि दर में कानपुर रीजन ने बाकी सभी को पीछे छोड़कर पहला स्थान हासिल कर लिया।

    आयकर संग्रह एक नजर में (रुपये करोड़ में)

    स्थान 2020-21 2021-22 प्रतिशत

    कानपुर शहर 1,185 2,058 73.50

    कानपुर रीजन 17,406 30,271 73.90

    देश में 9,23,805 13,81,527 49.50

    शीर्ष तीन रीजन

    रीजन-        स्थान-        वृद्धि दर

    कानपुर प्रथम 73.90

    पुणे द्वितीय 71.30

    गुवाहाटी तृतीय 65.30