विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 12, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

IIT Kanpur देगा स्टार्टअप कंपनियों को सहयोग, डीप टेक्नोलाजी के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 20 अप्रैल

By Abhishek AgnihotriEdited By:
Published: Tue, 12 Apr 2022 09:58 AM (IST)

स्टार्टअप कंपनियों को सहयोग करने के लिए विशेष कार्यक्रम की शुरुआत की जा रही है। आइआइएम संग मिलकर आइआइटी कानपुर ...और पढ़ें

आइआइटी कानपुर में विशेष कार्यक्रम की शुरुआत।
आइआइटी कानपुर में विशेष कार्यक्रम की शुरुआत।

कानपुर, जागरण संवाददाता। स्टार्टअप कंपनियों के विकास में सहयोग करने के लिए भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आइआइटी) कानपुर और भारतीय प्रबंधन संस्थान (आइआइएम) लखनऊ की ओर से डीप टेक्नोलाजी और इंटरनेट आफ थिंग्स कार्यक्रम की शुरुआत की है। छह महीने के इस कार्यक्रम में आवेदन करने के लिए अंतिम तिथि 20 अप्रैल तय की गई है।

डीप टेक्नोलाजी एक ऐसा कार्यक्रम है, जो वैज्ञानिक व इंजीनियरिंग चुनौतियों के आधार पर प्रौद्योगिकी समाधान प्रदान करता है। यह व्यवसाय को सफल बनाने के लिए अनुसंधान और विकास पर जोर देता है। आइआइटी में स्थापित रिसर्च एंड टेक्नोलाजी पार्क फाउंडेशन (टेक्नोपार्क) ने आइआइएम लखनऊ के साथ मिलकर अब प्रदेश की स्टार्टअप कंपनियों को सहयोग करने के लिए डीप टेक कार्यक्रम को शुरू करने की तैयारी की है। इसी के साथ यह पार्क विभिन्न उद्यम में इंटरनेट आफ थिंग्स तकनीक को विकसित करने पर भी काम करेगा।

आइआइटी प्रशासन के मुताबिक इस कार्यक्रम का उद्देश्य प्रदेश में उद्योगों को तेजी से विकसित करना है। आइआइएम के विशेषज्ञों के साथ मिलकर टेक्नोपार्क के विशेषज्ञ विभिन्न कंपनियों की तकनीकी संबंधी जरूरतों को पूरा करेंगे और उनके लिए रिसर्च करेंगे। यही नहीं जरूरत पड़ने पर विभिन्न कंपनियों के टेक्नीशियन व कर्मचारियों को प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।