विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 29, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

IIT Kanpur UpStart Competition: आवेदन की अंतिम तिथि 30 नवंबर, जीतने वाले स्टार्टअप को मिलेगा इनाम और बड़ा बजट

By chandra prakash guptaEdited By: Abhishek Agnihotri
Published: Tue, 29 Nov 2022 11:56 AM (IST)

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान में अपस्टार्ट प्रतियोगिता में तीस नवंबर तक पंजीकरण होगा इसमें जीतने वाले स्टार्टअप को इनाम और बजट ...और पढ़ें

आइआइटी कानपुर में अपस्टार्ट प्रतियोगिता में पंजीकरण शुरू।
आइआइटी कानपुर में अपस्टार्ट प्रतियोगिता में पंजीकरण शुरू।

कानपुर, जागरण संवाददाता। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान के उद्यमिता विभाग की ओर से ‘अपस्टार्ट 2022’ नाम से राष्ट्रीय व्यापार माडल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इसमें जीतने वाले स्टार्टअप को बजट, नकद पुरस्कार के साथ ही संस्थान के विशेषज्ञ तकनीक सलाह व नेटवर्किंग के अवसर उपलब्ध कराएंगे। प्रतियोगिता के लिए 30 नवंबर तक पंजीकरण कराना होगा।

आइआइटी प्रशासन के मुताबिक संस्थान के स्टार्टअप इन्क्यूबेशन एंड इनोवेशन सेंटर 100 से अधिक स्टार्टअप को सहयोग दे रहा है। संस्थान के उद्यमिता विभाग की ओर से आयोजित हो रही अपस्टार्ट प्रतियोगिता में पांच या अधिक स्टार्टअप चयनित किए जाएंगे, जो एक मार्गदर्शक के साथ चार सप्ताह तक प्रशिक्षण लेंगे। देश के अनुभवी उद्यमी व मार्गदर्शक इन स्टार्टअप के लिए नेटवर्क बढ़ाने का प्रयास करेंगे। चुने गए स्टार्टअप को फाइनल चरण के लिए ई-समिट में आमंत्रित किया जाएगा। प्रतियोगिता में एक जनवरी 2019 से पहले पंजीकृत स्टार्टअप ही आवेदन कर सकते हैं।

इन शहरों में होगी प्रतियोगिता : अपस्टार्ट प्रतियोगिता चार दिसंबर को बेंगलुरु, हैदराबाद व 10 दिसंबर को दिल्ली में होगी। सभी स्थानों पर निवेशक पैनल में अलग उद्यमी होंगे। फाइनल मुकाबला संस्थान में होगा।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।