विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 24, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

IIT Kanpur जनवरी से शुरू कर रहा तीन ई-मास्टर कोर्स, 30 सितंबर तक विद्यार्थी संस्थान की वेबसाइट पर कर सकते आवेदन

By Nitesh MishraEdited By:
Published: Sat, 24 Sep 2022 09:55 AM (IST)

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आइआइटी) आइआइटी कानपुर जनवरी से तीन ई-मास्टर कोर्स शुरू कर रहा है। जिसके लिए 30 सितंबर तक ...और पढ़ें

कानपुर आइआइटी जनववरी से शुरू कर ई-मास्टर काेर्स।
कानपुर आइआइटी जनववरी से शुरू कर ई-मास्टर काेर्स।

कानपुर, जागरण संवाददाता। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आइआइटी) में संचार प्रणाली, साइबर सुरक्षा और बिजली क्षेत्र विनियमन, अर्थशास्त्र व प्रबंधन में जनवरी 2023 से ई-मास्टर स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम शुरू किए जा रहे हैं।

ये कोर्स छात्र-छात्राओं के साथ ही उद्योगों में काम करने वाले पेशेवरों (अधिकारी व कर्मचारियों) का कौशल विकास करेंगे। अभ्यर्थी 30 सितंबर तक संस्थान की वेबसाइट पर आवेदन कर सकते हैं। कोर्स पूरा करने के बाद अभ्यर्थियों को भी दीक्षांत समारोह के दौरान सीनेट की ओर से अनुमोदित डिग्री मिलेगी।

निदेशक प्रो. अभय करंदीकर के मुताबिक ई-मास्टर कार्यक्रम पेशेवरों के लिए नए दौर का स्नातकोत्तर डिग्री प्रोग्राम है। अभ्यर्थी एक से तीन वर्ष में इसे कर सकते हैं। कोर्स के बाद अभ्यर्थी प्लेसमेंट ड्राइव में प्रतिभाग कर सकेंगे और इन्क्यूबेशन सेल के सहयोग से स्टार्टअप कर सकेंगे।

क्रेडिट अंकों के आधार पर प्रतिभागी सीनेट की मंजूरी के बाद संस्थान में नियमित एमटेक या पीएचडी कोर्स में स्थानांतरित हो सकेंगे। निदेशक ने बताया कि दो वर्ष में 250 से अधिक पेशेवरों ने ई-मास्टर कोर्स में रुचि दिखाई है। तीनों कार्यक्रम में प्रतिभागी डिजिटल प्लेटफार्म की मदद से संस्थान के शिक्षकों से आनलाइन सीखेंगे।

इससे 5जी व 6जी संचार के क्षेत्र में प्रशिक्षित पेशेवरों की कमी पूरी होगी। साइबर सुरक्षा कार्यक्रम में साइबर खतरों व चुनौतियों का मुकाबला करने के लिए तकनीक सिखाई जाएगी। ऊर्जा क्षेत्र, अर्थशास्त्र व प्रबंधन कार्यक्रम में बिजली क्षेत्र की वैचारिक समझ, आगे की चुनौतियों व अवसरों को बताया जाएगा। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।