विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 18, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

IIT Kanpur का Microsoft से करार: नवोदित उद्यमियों के लिए तैयार होंगी नई राहें, कैसे-क्या काम करेंगे संस्थान

By Abhishek AgnihotriEdited By:
Published: Fri, 18 Nov 2022 02:49 PM (IST)

आइआइटी कानपुर ने माइक्रोसाफ्ट कंपनी के साथ करार किया है दोनों संस्थान मिलकर स्टार्टअप्स के लिए प्रतिभा आधारित रोजगार कार्यक्रम ...और पढ़ें

आइआइटी कानपुर अब नवोदित उद्यमियों के नई राहें तलाशेगा।
आइआइटी कानपुर अब नवोदित उद्यमियों के नई राहें तलाशेगा।

कानपुर, जागरण संवाददाता। IIT Kanpur News: उद्योग के क्षेत्र में भविष्य तलाशने वाले नवोदित उद्यमियों के लिए आइआइटी और माइक्रोसाफ्ट मिलकर कर नई राह तैयार करेंगे। आइआइटी ने माइक्रोसाफ्ट (Microsoft) के साथ करार किया है। दोनों संस्थान मिलकर उद्यम के विस्तार के लिए परामर्शदाता, रोजगार और उद्यमों के क्षेत्र में अवसरों को बढ़ावा देने की भूमिका निभाएंगे। स्टार्टअप्स के लिए प्रतिभा आधारित रोजगार कार्यक्रम होंगे, जिससे विशेषज्ञों और साफ्टवेयर तकनीक की मदद से बेहतर कल के लिए ठोस जमीन तैयार करने में आसानी होगी।

आइआइटी के टेक्नोलाजी बिजनेस इंक्युबेटर स्टार्टअप इंक्युबेशन एंड इनोवेशन सेंटर यानी एसआइआइसी ने एज्योर सोसायटी आफ एक्सीलेंस के लांचिंग के लिए माइक्रोसाफ्ट के साथ करार प्रक्रिया पूरी कर ली है। आइआइटी के एसआइआइसी से संबद्ध स्टार्टअप्स को माइक्रोसाफ्ट साफ्टवेयर एवं सेवाओं समेत गिटहब, एम 365 संसाधनों, प्रशिक्षण एवं कौशल बढ़ाने की सुविधा, पथ प्रदर्शकों का नेटवर्क, माइक्रोसाफ्ट लीडरशिप विशेषज्ञ मार्गदर्शन और स्टार्टअप्स संस्थापकों का लाभ मिलेगा।

आइआइटी के प्रोफेसर अंकुश शर्मा ने कहा कि माइक्रोसाफ्ट के साथ इस करार से एसआइआइसी के स्टार्टअप्स को नई ऊंचाइयों पर पहुंचने में मदद मिलेगी। एमओयू समारोह में अक्षय त्रिपाठी, प्रो. एआर हरीश, एज्योर सोसायटी से हिमानी अग्रवाल, डा. निखिल अग्रवाल उपस्थित रहे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।