Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    IIT Kanpur में सात महीने पहले ही रोमांच की अंतराग्नि, जानिए- इस बार क्या होगा खास

    By Abhishek AgnihotriEdited By:
    Updated: Sat, 06 Mar 2021 09:56 AM (IST)

    देश में चर्चित कानपुर आइआइटी का सालाना उत्सव अंतराग्नि का आयोजन सात माह पहले ही होने जा रहा है। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी और मशहूर अभिनेता अनुपम खेर समेत कई बड़ी हस्तियां वर्चुअल तौर पर मौजूद रहेंगे।

    Hero Image
    कानपुर आइआइटी में अंतराग्नि की तैयारियां शुरू हो गई हैं।

    कानपुर, जेएनएन। आइआइटी में उत्साह, रोमांच और मनोरंजन से भरपूर सबसे चर्चित कार्यक्रम 'अंतराग्निÓ का आयोजन इस साल सात माह पहले 19 से 21 मार्च के बीच किया जा रहा है। इस बार यह वर्चुअल तरीके से आयोजित होगा।

    इस बार अंतराग्नि में देश के नामी कलाकार, शिक्षाविद्, कवि, लेखक, ब्लॉगर, विदेशी कलाकार और कई केंद्रीय मंत्री शामिल होंगे। कार्यक्रम में वस्त्र और बाल विकास एवं पुष्टाहार मंत्री स्मृति ईरानी बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगी। इसके साथ ही फिल्म कलाकार अनुपम खेर, आरबीआइ के पूर्व गवर्नर बी सुब्बाराव, यू-ट्यूबर सेजल कुमार भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराएंगे। हर वर्ष 'अंतराग्नि' का आयोजन दीपावली से पहले अक्टूबर में होता रहा है। पिछले साल कोरोना वायरस के संक्रमण के चलते यह नहीं हो सका था। 'अंतराग्नि' के मीडिया हेड शिबालिक लाहिरी ने बताया कि इस बार पूरा कार्यक्रम ऑनलाइन आयोजित किया जा रहा है। इसमें रजिस्ट्रेशन एरिया, नेटवर्किंग लॉन्ज, स्पांसर टेबल आदि की व्यवस्था रहेगी। वहीं, इस बार ऋतंभरा, प्ले नाइट्स आदि का आयोजन नहीं किया जाएगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इंटरनेशनल कॉर्निवल में इनका रहेगा जलवा

    • -रोमानिया के क्रिस्टियन डूका पियानो से संगीत का जादू दिखाएंगे।
    • -ऑस्ट्रेलिया के जैसन माहेर अपना तिलिस्म दिखाएंगे।
    • -इटली के डिमिट्रिस एंड गाइकोमो की जोड़ी म्यूजिक का तड़का लगाएगी।
    • -यूके के ल्यूक वाइट और ऑस्ट्रेलिया के जूजी स्मिथ गिटार से संगीत की प्रस्तुति देंगे।
    • - जापान के कलाकार गोनजो अपनी कला का जलवा दिखाएंगे।
    • -फिलिपिंस की ग्वायनेथ डोराडो गिटार वादक भी कार्यक्रम में शामिल होंगी।

    टैलेंट फिएस्टा में ये दिखायेंगे कमाल

    • देश की मिक्सोलॉजिस्ट और जगलर अमि श्रॉफ टैलेंट फिएस्टा में अपना कौशल दिखाएंगी।
    • म्यूजिकल कॉर्निवल में ये बिखेरेंगे स्वर लहरियां
    • डेनमार्क की बांसुरी वादक एलेक्सेंडर पाना का जादू हर किसी को दीवाना बनाएगी। वह ट्रेवर जेम्स बांसुरी कलाकारों के प्रतिष्ठित समूह की सदस्य हैं।
    • स्टैैंडअप कमेडी और थिएटर कलाकार आकाश गुप्ता अपनी मिमिक्री, चुटकुले और मजाकिया अंदाज से माहौल को खुशनुमा बनाएंगे।
    • डायरेक्टर्स कट : आरती कदव इसमें अपने अनुभव साझा करेंगी। उन्होंने फिल्म विज्ञान फाई कार्गो, टाइम मशीन और 55 किलोमीटर प्रति सेंकेंड का निर्देशन किया है।