विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

IIT Kanpur और CRIS मिलकर खोजेंगे रेलवे की तकनीकी समस्याएं, वास्तविक जरूरतों और परिचालन संबंधी चुनौतियों को समझेंगे

Published: Wed, 18 Nov 2026 11:01 PM (IST)

आईआईटी कानपुर और CRIS ने रेलवे की जटिल समस्याओं के तकनीकी समाधान खोजने के लिए एक समझौता किया है। यह ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. आईआईटी कानपुर और CRIS ने समझौता किया।

  2. रेलवे की जटिल समस्याओं का तकनीकी समाधान खोजेंगे।

  3. ऑप्टिमाइजेशन, डेटा एनालिटिक्स पर शोध करेंगे।

जागरण संवाददाता, कानपुर। ट्रेनों का परिचालन अधिक सुगम बनाने, संसाधनों का बेहतर इस्तेमाल करने और रेलवे की जटिल समस्याओं का तकनीकी समाधान खोजने में अब आईआईटी मदद करेगा। इसके लिए संस्थान ने सेंटर फार रेलवे इंफार्मेशन सिस्टम्स (सीआरआईएस) के साथ समझौता किया है।

इसके तहत दोनों संस्थान आप्टिमाइजेशन, आपरेशंस रिसर्च और डेटा एनालिटिक्स के क्षेत्र में संयुक्त रूप से शोध और तकनीकी विकास करेंगे। इससे रेलवे के परिचालन और प्रबंधन को अधिक कुशल, व्यवस्थित और तकनीक आधारित बनाने में मदद मिलेगी।

आईआईटी में आयोजित कार्यक्रम में संस्थान की डीन रिसर्च एंड डेवलपमेंट प्रो. जयंधरन जी. राव और सीआरआईएस के प्रबंध निदेशक जीवीएल सत्य कुमार ने समझौते पर हस्ताक्षर किए। इस साझेदारी का समन्वय आईआईटी के मैनेजमेंट साइंसेज विभाग के प्रो. फैज हमीद करेंगे।

समझौते के तहत दोनों संस्थानों की विशेषज्ञ टीमें रेलवे की वास्तविक जरूरतों और परिचालन संबंधी चुनौतियों को समझेंगी। इसके लिए स्टार्टअप्स को भी साथ जोड़ा जाएगा। आधुनिक गणितीय माडल, डेटा विश्लेषण और निर्णय लेने की उन्नत तकनीकों के माध्यम से ऐसे समाधान विकसित किए जाएंगे, जिन्हें रेलवे की व्यवस्था में लागू किया जा सके। इसमें आईआईटी की शैक्षणिक एवं अनुसंधान विशेषज्ञता और सीआरआईएस के रेलवे क्षेत्र के व्यावहारिक अनुभव का इस्तेमाल होगा।

प्रो. जयंधरन जी. राव ने बताया कि इस साझेदारी में आप्टिमाइजेशन और आपरेशंस रिसर्च की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। इनके माध्यम से रेलवे की जटिल प्रक्रियाओं का गणितीय और वैज्ञानिक विश्लेषण कर उन्हें अधिक प्रभावी बनाने के विकल्प तलाशे जाएंगे।

वहीं, डेटा एनालिटिक्स से रेलवे के बड़े आंकड़ों का अध्ययन कर उपयोगी निष्कर्ष निकाले जा सकेंगे। इससे परिचालन संबंधी निर्णय अधिक सटीक होंगे और उपलब्ध संसाधनों का बेहतर इस्तेमाल संभव हो सकेगा।

यह भी पढ़ें- कानपुर एक्सप्रेस 19 Nov से चलेगी नियमित, 25 प्रतिशत खाली सीटें लेकर जाएगी ट्रेन, जानें पूरा शेड्यूल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।