Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Kanpur Rain: कानपुर में बारिश का कहर, नौबस्ता में करंट से युवक की मौत, तीन मकान ढहे, तीन लोग घायल

    By Anurag Shukla1Edited By: Anurag Shukla1
    Updated: Sat, 12 Jul 2025 02:27 PM (IST)

    Kanpur Rain Alert कानपुर में सुबह हुई बारिश की वजह कई क्षेत्र जलमग्न हो गए तो कई जगहों पर हादसे हुए। बारादेवी और अनवरगंज में मकान ढह गए। वहीं नौबस्ता में एक युवक करंट की चपेट में आए गया जिससे उसकी मौत हो गई। इसके अलावा पेड़ गिरने से गाड़ियां भी क्षतिग्रस्त हुईं।

    Hero Image
    कानपुर में भारी बारिश की वजह से एक युवक की मौत।

    जागरण संवाददाता, कानपुर। उत्तर प्रदेश में शनिवार को मौसम का मिजाज बदल गया। सुबह से कानपुर के कई इलाको में जोरदार बारिश हुई। बारिश की वजह से कई जगहों पर पेड़ टूट गए। तीन मकान ढह गए जिसमें तीन लोग घायल हो गए। बारादेवी में करंट से युवक की मौत हो गई।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बारादेवी में दो मकान ढहे

    रात भारी वर्षा के चलते शहर के हालात बेहद खराब हो गए। बारादेवी में दो जर्जर मकान ढह गए। दोनों घरों में वर्षा का पानी भर गया था। हादसे में एक वृद्धा घायल हो गईं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    नौबस्ता में करंट से युवक की मौत

    कानपुर: दूसरी ओर नौबस्ता के ताज नगर में बिजली के पल में करंट उतरने से एक युवक की मृत्यु हो गई है। मृतक का नाम केशव तिवारी है जो कि 22/60 संजय गांधी नगर का रहने वाला है। इसके अलावा शहर के तमाम इलाकों में जलभराव है। डेढ़ दर्जन से ज्यादा स्थानों पर पेड़ गिरे हैं।

    पटरी धंसने से रोकी गई कालिंदी एक्सप्रेस

    रात भारी वर्षा के चलते चौबेपुर के मरियानी गांव के पास रेलवे ट्रैक धंस गया। अंडरपास के पास यह घटना हुई। सुबह कालिंदी एक्सप्रेस के चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ठीक पहले गाड़ी रोक दी। रेलवे की सेक्टर टीम मौके पर पहुंची, जिसके बाद ट्रेन को बेहद धीमी गति से गुजारा गया।

    अनवरगंज में जर्जर मकान का छज्जा गिरने से महिला समेत दो घायल

    अनवरगंज के आलम मार्केट चौराहे के पास करीब 100 साल पुराने जर्जर मकान का छज्जा गिरने से एक महिला और एक युवक घायल हो गए। लोगों की मदद से पुलिस उन्हें अस्पताल के गई। पुलिस ने मकान में रह रहे बाकी लोगों को बाहर निकाला।