Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Heat Stroke: कानपुर में अलग-अलग स्थानों पर पांच की मौत, हीट स्ट्रोक की आशंका

    Updated: Thu, 12 Jun 2025 10:52 PM (IST)

    कानपुर में गर्मी से पिछले 24 घंटों में पांच लोगों की मौत हो गई। मृतकों में एक लोडर चालक एक फैक्ट्री कर्मचारी और तीन अज्ञात व्यक्ति शामिल हैं। आशंका है कि इन सभी की मौत हीट स्ट्रोक के कारण हुई है। पुलिस सभी मामलों की जांच कर रही है और मृतकों की पहचान करने का प्रयास कर रही है।

    Hero Image
    अलग-अलग स्थानों पर पांच की मौत, हीट स्ट्रोक से मौत की आशंका

    जागरण संवाददाता, कानपुर। गर्मी अब जानलेवा हो गई है। पिछले 24 घंटे में शहर में अलग-अलग स्थानों पर पांच लोगों की मौत हो गई। आशंका जताई जा रही है कि हीट स्ट्रोक के चलते उनकी जान गई है। मूलरूप से फतेहपुर के कल्याणपुर गोपालगंज निवासी 40 वर्षीय राजू लोडर चालक थे और नौबस्ता में किराये पर रहते थे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    चाचा मुन्नीलाल ने बताया कि वह रोज आलू के बोरे चकरपुर मंडी से दुकानदारों तक पहुंचाता था। बुधवार रात वह चकरपुर से काम खत्म करके लौट रहा था तभी विजय नगर चौराहे पर हालत बिगड़ी और सड़क किनारे मौत हो गई। वहीं कल्याणपुर आवास विकास-तीन निवासी 55 वर्षीय श्याम बदन तिवारी दादा नगर स्थित एक फैक्ट्री में काम करते थे।

    बेटे प्रसून ने बताया कि बुधवार रात डयूटी खत्म होने के बाद वह घर नही पहुंचे। गुरुवार सुबह आवास विकास में गायत्री पैलेस के पास सड़क किनारे उनका शव पड़ा मिला। उधर अनवरगंज थानाक्षेत्र के लाटूश रोड में 40 वर्षीय युवक का शव मिला। मृतक भूरे रंग की शर्ट और नीला पैंट पहने था। काफी प्रयास के बाद भी मृतक की पहचान नहीं हो सकी।

    आसपास के लोगों ने बताया कि युवक मूलगंज चौराहे के आसपास घूमता था। वहीं काकादेव थानाक्षेत्र में मेडिकल कालेज पुल के नीचे जवाहरलाल रोहतगी अस्पताल के सामने 40 वर्षीय युवक का शव मिला। मृतक सफेद रंग की शर्ट और पैंट पहने हुए था।

    पार्षद नीरज बाजपेई ने बताया कि युवक आसपास क्षेत्र में घूमकर कूड़ा बीनता था। उधर सेंट्रल स्टेशन के प्लेटफार्म एक के गेट नंबर एक पर 60 वर्षीय वृद्ध का शव मिला, हालांकि उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी।