विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

GSVM का कमाल, AI नेविगेशन की मदद से नौ घंटे में 16 स्क्रू लगा सीधी की रीढ़ की हड्डी

Published: Thu, 26 Nov 2026 08:11 PM (IST)

कानपुर के जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में एआई नेविगेशन की मदद से 16 वर्षीय किशोर की रीढ़ की हड्डी के टेढ़ेपन (स्कोलियोसिस) की सफल सर्जरी की गई। नौ घंटे की जटिल प्रक्रिया में 16 स्क्रू और कोबाल्ट प्लेट का उपयोग कर किशोर को नया जीवन मिला, जो अब सीधा चल पा रहा है।

सर्जरी के बाद वार्ड में गोविंद। जागरण

सर्जरी के बाद वार्ड में गोविंद। जागरण 

HighLights

  1. एआई नेविगेशन से 16 वर्षीय किशोर की रीढ़ सीधी की गई।

  2. जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज, कानपुर में नौ घंटे की जटिल सर्जरी।

  3. स्कोलियोसिस से पीड़ित किशोर को मिला नया जीवन।

जागरण संवाददाता, कानपुर। जीएसवीएम मेडिकल कालेज के सुपर स्पेशियलिटी ब्लाक में आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (एआइ) नेविगेशन की मदद से 16 साल के किशोर को नया जीवन दिया गया। जन्म से ही स्कोलियोसिस यानी रीढ़ की हड्डी (स्पाइन) में टेढ़ापन की समस्या से ग्रसित किशोर के हार्ट व लंग्स पर एस आकार की स्पाइन से गंभीर असर पड़ रहा था।

गंभीरता को देखते हुए न्यूरो सर्जन की टीम नौ घंटे की सर्जरी कर एस आकार की स्पाइन को सीधा करने में 16 स्क्रू व कोबाल्ट प्लेट का प्रयोग किया। सफल सर्जरी के बाद अब किशोर खुशी से वार्ड में सीधा चल रहा है।

न्यूरो सर्जन प्रो. मनीष सिंह ने बताया कि कानपुर देहात के शीतलपुर महुआ गांव के गोविंद की रीढ़ की हड्डी में जन्म से ही स्कोलियोसिस की समस्या थी। जिसे परिवार के सदस्यों ने करीब पांच साल पहले दिखाया था। एस आकार की स्पाइन के कारण गोविंद का कंधा एक ओर अधिक झुक गया था। वो सीधा खड़ा तक नहीं हो पा रहा था।

डा. आंचल दत्ता, डा. सौरभ सिंह, डा. बालभद्र, डा. जौली सिन्हा व डा. सुनील सर्जन ने सीटी व एमआरआइ जांच रिपोर्ट की मदद से एआइ नेविगेशन का सहारा लेते हुए झुकी हुई स्पाइन में 16 स्क्रू व कोबाल्ट प्लेट लगाकर सीधा किया। करीब नौ घंटे की सर्जरी में नेविगेशन की मदद से सटीक स्क्रू लगाने में मदद मिली।

जीएसवीएम मेडिकल कालेज के प्राचार्य प्रो. संजय काला ने कि स्कोलियोसिस की जटिल सर्जरी को सर्जन की टीम ने सफलतापूर्वक कर नई उपलब्धि हासिल की है। एआइ तकनीक की मदद से पहली बार नौ घंटे की सर्जरी कर किशोर के जीवन की रक्षा की गई।

यह भी पढ़ें- कानपुर में UP का पहला स्किन बैंक, बर्न के गंभीर घायलों के लिए होगा जीवन रक्षक

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।