Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Etawah Safari Park में World Lion Day पर आई खुशखबरी, शेरनी जेनिफर ने दिया शावक को जन्म, अब संख्या हाे गई दस

    By Abhishek AgnihotriEdited By:
    Updated: Thu, 11 Aug 2022 11:13 AM (IST)

    इटावा में सफारी पार्क में शेरनी जेनिफर के शावक को जन्म देने के बाद शावकों की संख्या दस हो गई है। पार्क में शेर शेरनियों और शावकों की कुल संख्या 18 हो गई है। शेरनी व शावक दोनों ही स्वस्थ बताए जा रहे हैं।

    Hero Image
    इटावा सफारी पार्क में शेरनी ने जन्मा शावक।

    इटावा, जागरण संवाददाता। इटावा सफारी पार्क Safari Park में खुशखबरी आई है शेरनी जेनिफर ने एक शावक को जन्म दिया है। उसका जन्म विश्व शेर दिवस World Lion Day की रात 11:08 बजे पर हुआ है। सफारी पार्क स्टॉफ भी बेहद खुश है। शेरनी और शावक दोनों ही स्वस्थ बताए जा रहे हैं। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सफारी पार्क Safari Park में नवजात शावक के बाद अब सफारी में जन्मे शावकों की संख्या 10 हो गई है। सिंबा, सुल्तान, बाहुबली, केसरी,भारत, रूपा, सोना,नीरजा और गार्गी पहले से हैं। इस शावक के जन्म के बाद सफारी में कुल शेर शेरनियो की संख्या 18 हो गई है।

    उप निदेशक सफारी पार्क Safari Park अरुण कुमार सिंह ने बताया कि शेरनी को ब्रीडिंग सेंटर में अलग रखा गया है, वहां पर किसी को जाने की इजाजत नहीं दी गई है। शेरनी ने एक दिन पहले खाना छोड़ दिया था, सीसीटीवी कैमरा से उस पर निगरानी रखी जा रही है और दोनों स्वस्थ हैं।

    उन्होंने बताया कि इटावा सफारी पार्क के लिए यह खुशखबरी का दिन है शावक नर है या मादा यह पांच दिन बाद पता चलेगा। जून माह में इटावा सफारी पार्क में शेर मनन की मौत हो गई थी। जिससे सफारी पार्क प्रशासन को थोड़ी मायूसी हुई थी, शेर मनन ने लायन सफारी के ब्रीडिंग सेंटर में अपनी अहम भूमिका निभाई थी।