Kanpur Gold-Silver Price: चांदी 2,200 सस्ती, सोना 200 रुपये महंगा; 6 दिन में रिकार्ड गिरावट
कानपुर में चांदी लगातार छठे दिन 2,200 रुपये गिरकर 1,81,500 रुपये प्रति किलो पर आ गई, जबकि सोना 200 रुपये ...और पढ़ें

HighLights
चांदी 2,200 रुपये गिरकर 1,81,500 रुपये प्रति किलो हुई।
सोना 200 रुपये बढ़कर 1,40,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंचा।
दीपावली के बाद 6 दिन में भारी गिरावट, खरीदारी का मौका।
जागरण संवाददाता, कानपुर। कीमती धातुओं के बाजार में गिरावट के बीच चांदी लगातार छठे दिन फिसल गई, जबकि सोने ने मामूली बढ़त के साथ कुछ संभलने के संकेत दिए। शनिवार को कानपुर सराफा बाजार में शुद्ध चांदी 2,200 रुपये प्रति किलो टूटकर 1,81,500 रुपये पर आ गई।
वहीं, सोना 200 रुपये की तेजी के साथ 1,40,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। दीपावली के बाद छह दिनों में चांदी 9,500 रुपये और सोना 5,500 रुपये तक सस्ता हो चुका है।
कीमती धातुओं में आई इस गिरावट ने उन ग्राहकों को खरीदारी का मौका दिया है, जो ऊंचे भाव के चलते शादी-ब्याह के लिए आभूषण खरीदने का इंतजार कर रहे थे। सहालग का बाजार शुरू होने के साथ ही सराफा दुकानों पर निचले भाव पर खरीदारी यानी 'बार्गेन बाइंग' का रुझान बढ़ने लगा है।
आठ नवंबर को दीपावली के दिन कानपुर में शुद्ध चांदी का टैक्स समेत भाव 1.91 लाख रुपये प्रति किलो और शुद्ध सोना टैक्स समेत 1,45,500 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर था। इसके बाद दोनों धातुओं में गिरावट का सिलसिला शुरू हुआ। 12 नवंबर को चांदी 1.88 लाख और सोना 1,41,500 रुपये पर आ गया।
शुक्रवार को चांदी और 4,300 रुपये टूटकर 1,83,700 रुपये पर पहुंच गई, जबकि सोना 1,39,800 रुपये रह गया। शनिवार को चांदी में 2,200 रुपये की और गिरावट आई। इसके उलट निचले भाव पर खरीदारी निकलने से सोने में 200 रुपये की मामूली रिकवरी दर्ज की गई।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ब्याज दरों को लेकर अनिश्चितता और महंगाई की आशंकाओं ने सोने-चांदी की कीमतों पर दबाव बनाया है। कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव और वैश्विक आर्थिक परिस्थितियों का असर भी दिख रहा है।
सराफा कारोबारी रवि गुप्ता के मुताबिक कीमतों में आई बड़ी गिरावट से उन ग्राहकों को राहत मिली है, जो लंबे समय से भाव कम होने का इंतजार कर रहे थे। सहालग शुरू होने के साथ ऐसे ग्राहकों की खरीदारी बढ़ने लगी है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।