Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Gold Price Today : 26 दिन में गिरा सोना, चांदी में भी 9500 रुपये की गिरावट, यहां देखें दामों की गिरावट

    By Abhishek AgnihotriEdited By:
    Updated: Sat, 14 May 2022 03:36 PM (IST)

    कानपुर के सराफा बाजार में 18 अप्रैल तक सोने व चांदी की कीमतें बढ़ रही थीं और उस दिन तक सोना 54600 रुपये प्रति 10 ग्राम तो चांदी का भाव 71500 रुपये प्रति किलो था। इसके बाद से गिरावट जारी है। जागरण संवाददाता

    Hero Image
    सोने और चांदी के भाव में गिरावट आई है।

    कानपुर, जागरण संवाददाता। पिछले माह 18 अप्रैल तक लगातार बढ़ रहे सोना और चांदी का भाव अब लगातार टूटता नजर आ रहा है। स्थिति यह है कि पिछले 26 दिन में सोना 2,600 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी के दाम में 9,500 रुपये प्रति किलो तक गिरावट आ चुकी है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सहालग का दौर जैसे-जैसे अपने अंत की ओर बढ़ रहा है कानपुर के सराफा बाजार में सोना व चांदी की कीमतें तेजी से गिर रही हैं। शनिवार को सराफा बाजार में सोना लगातार गिरते हुए 52,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। वहीं चांदी 62,000 रुपये प्रति किलो रही। होली के बाद जब सहालग सामने नजर आ रही थी, सराफा बाजार में दोनों ही धातुओं की कीमतें लगातार बढ़ रही थीं। सोना व चांदी जिस तेजी से आगे बढ़ रही थीं, उससे लग रहा था कि दोनों ही नए रिकार्ड बना सकती हैं।

    सोना सात अगस्त 2020 को 57,900 रुपये प्रति 10 ग्राम था जो सराफा बाजार में उसकी सबसे ज्यादा कीमत थी। इस बार 18 अप्रैल को सोना 54,600 रुपये तक पहुंच गया था। उसी दिन चांदी 71,500 रुपये तक पहुंची थी। चांदी का भाव 75,100 रुपये सबसे ज्यादा है जो 2011 में था। 18 अप्रैल के बाद से दोनों में ही कभी तेज तो कभी धीमी गिरावट दर्ज की गई। कारोबारियों के मुताबिक जो ट्रेंड बना हुआ है, उसमें अभी कुछ और गिरावट आ सकती है क्योंकि एलआइसी का शेयर भी बाजार में आया है और उसमें बहुत बड़ी संख्या में लोगों ने निवेश किया है।

    सोना व चांदी के भाव की स्थिति

    तारीख-            चांदी-            सोना

    18 अप्रैल-        71,500-          54,600

    19 अप्रैल-        71,500-          54,500

    20 अप्रैल-        70,000-          54,000

    21 अप्रैल-        70,000-          54,050

    22 अप्रैल-        69,000-          54,200

    23 अप्रैल-        69,000-          54,000

    25 अप्रैल-        68,000-          53,650

    26 अप्रैल-        67,500-          53,500

    28 अप्रैल-        66,600-          53,000

    30 अप्रैल-        66,000-          53,400

    02 मई-           65,000-          53,000

    03 मई-           65,000-          52,700

    04 मई-           65,000-          52,600

    05 मई-           65,400-          53,100

    06 मई-           64,400-          53,100

    07 मई-           64,700-          53,400

    10 मई-           63,700-          53,700

    11 मई-           63,700-          52,750

    12 मई-           62,800-          52,800

    13 मई-           61,750-          52,250

    14 मई-           62,000-          52,000

    नोट : चांदी के भाव प्रति किलो और सोना के भाव प्रति 10 ग्राम के हिसाब से हैं।