Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Kanpur Flood: दूसरी बार चेतावनी बिंदु के पार पहुंचा गंगा का जलस्तर, लोगों की बढ़ सकती हैं मुश्किलें

    Updated: Mon, 08 Sep 2025 04:54 AM (IST)

    देश में भारी बारिश के चलते नदियों का जलस्तर बढ़ रहा है। शुक्लागंज में गंगा का जलस्तर चेतावनी बिंदु के करीब पहुंच गया है जिससे अधिकारियों की चिंता बढ़ गई है। खेतों और रास्तों में पानी भरने लगा है और गंगा घाटों पर सतर्कता बढ़ा दी गई है। नरोरा बांध और गंगा बैराज से भी पानी छोड़ा गया है।

    Hero Image
    गंगा का जलस्तर दूसरी बार चेतावनी बिंदु के पार। फाइल फोटो

    जागरण संवाददाता, कानपुर। देश के कई राज्य में तेज बारिश से नदियों का जलस्तर बढ़ने लगा है। इससे आसपास के इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो रही है। वहीं, गंगा का जलस्तर शुक्लागंज में दूसरी बार चेतावनी बिंदु के करीब पहुंच गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इससे पहले अगस्त में भी यह आंकड़ा चेतावनी बिंदु 113 मीटर को पारकर 113.12 मीटर तक पहुंच गया था। पिछले एक हफ्ते से गंगा का जलस्तर फिर तेजी से बढ़ रहा है। शुक्रवार को जलस्तर शुक्लागंज में 112.83 मीटर था।

    रविवार को शुक्लागंज में 113.04 मीटर पहुंच गया है। तेजी से गंगा के बढ़ते जलस्तर से अफसरों की धुकधुकी बढ़ गई है। खेतों और रास्तों में पानी भरने लगा है। ऐसे में सिंचाई विभाग और प्रशासनिक अफसर फिर हरकत में आ गए हैं।

    वहीं, गंगा घाटों में सतर्कता बढ़ा दी गई है। फिर से अटल घाट, परमट, भैरोघाट, सरसैया घाट, भगवतदास घाट में सीढ़ियों तक पानी आ गया है।

    गंगा का हाल

    • अपस्ट्रीम- 114.73 मीटर
    • डाउन स्ट्रीम- 114.27 मीटर
    • शुक्लागंज- 113.04 मीटर
    • चेतावनी बिंदु- 113 मीटर
    • खतरे का निशान- 114 मीटर
    • नरोरा बांध से छोड़ा गया गंगा का जल- 1,91,442 क्यूसेक
    • गंगा बैराज से शुक्लागंज की तरफ छोड़ा गया गंगा का जल- 4,16,038 क्यूसेक

    comedy show banner
    comedy show banner