Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कानपुर में भारी बारिश की वजह से गंगा नदी खतरे के निशान से ऊपर

    By Dharmendra PandeyEdited By:
    Updated: Mon, 03 Sep 2018 04:10 PM (IST)

    बिठूर से परियर पुल के पास उन्नाव सीमा में देवीपुरवा के पास गंगा नदी के तेज बहाव से सड़क कट गई है। पुलिस ने बिठूर पुल पर बैरियर लगा कर रास्ता बंद किया।

    कानपुर में भारी बारिश की वजह से गंगा नदी खतरे के निशान से ऊपर

    कानपुर (जेएनएन)। उत्तर प्रदेश में लगातार बारिश के कारण नदियों का जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है। कानपुर में तो आज गंगा नदी ने खतरे का निशान पार कर लिया है। इसके कारण बिठूर से उन्नाव का सम्पर्क टूट गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बिठूर से परियर पुल के पास उन्नाव सीमा में देवीपुरवा के पास गंगा नदी के तेज बहाव से सड़क कट गई है। पुलिस ने बिठूर पुल पर बैरियर लगा कर रास्ता बंद किया। इस दौरान बंद पुल पर पुलिस तैनात की गई है। यहां पर गंगा नदी का पानी सड़क के ऊपर से बह रहा है। 

    यहां पर बड़े वाहन पूर्ण रूप से बंद कर दिए गए है। सड़क पर पानी बह रहा है। जिसके कारण कभी भी हादसा हो सकता है क्योंकि लोग दो पहिया वाहन लेकर इस मार्ग से गुजर रहे हैं। वैसे पुलिस ने बैरिकेटिंग कर दी है। बावजूद इसके लोग बेरिकेटिंग हटाकर सड़क से गुजर रहे हैं। चार पहिया वाहनों का आवागमन पूरी तरह से बंद हो गया है।

    चौबेपुर से उन्नाव होते हुए लखनऊ जाने के लिए यह सबसे मुफीद मार्ग है बड़े वाहन भी इसी मार्ग से गुजरते हैं। जो लोग उन्नाव सफीपुर परियर बिठूर होते हुए चौबेपुर जाते थे अब उन्हें उन्नाव से शुक्लागंज गंगा बैराज मंधना होते हुए जाना पड़ रहा है। दो पहिया वाहन जो चल रहे हैं उन्हें भी रोकने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। उन्नाव के डीएम देवेंद्र कुमार पाण्डेय ने कहा है कि किसी भी वाहन को ना गुजरने दें। कोई पैदल भी जाना चाहे तो उसे रोक दिया जाए क्योंकि कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।