त्योहार में टप्पेबाजों से रहें सावधान! कार पंचर बताकर कारोबारी की कार से 4.50 लाख नगदी का बैग किया पार
कानपुर के कलक्टरगंज में टप्पेबाजों ने कार पंचर बताकर बांदा के एक कारोबारी से 4.50 लाख रुपये नकदी से भरा ...और पढ़ें

HighLights
कलक्टरगंज में कार पंचर बताकर 4.50 लाख की चोरी
बांदा के कारोबारी अरुणेश गुप्ता बने टप्पेबाजों का शिकार
पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही, जांच जारी है
जागरण संवाददाता, कानपुर। कलक्टरगंज में कार पंचर बताकर टप्पेबाजों ने तगादा वसूलकर लौट रहे बांदा के कारोबारी की कार से 4.50 लाख रुपयों की नकदी से भरा बैग पार कर दिया। कारोबारी बांदा जनपद के रहने वाले हैं और शहर से लइया और चूरे का तगादा वसूल कर घर लौट रहे थे। टप्पेबाजों ने 24 घंटे के भीतर कलक्टरगंज के साथ ही चमनगंज में इसी तरह किराना कारोबारी के साथ भी इसी तरह टप्पेबाजी की घटना को अंजाम दिया। पीड़ित कारोबारी ने तहरीर देकर कलक्टरगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
बांदा जनपद के बबेरु निवासी अरुणेश गुप्ता लइया और चूरे के कारोबारी हैं। उन्होंने बताया कि मंगलवार को वह कार से शहर में व्यापारियों से तगादा वसूलने आए थे। शाम को तगादा वसूलने के बाद वह कार से लौट रहे थे तभी घंटाघर चौराहे पर स्कूटर सवार दो युवकों ने कार पंचर होने की बात कही। इस पर वह उतरकर देखने लगे इस दौरान टप्पेबाजों ने उनकी कार की अगली सीट पर रखा बैग पार कर दिया जिसमें तगादे का 4.50 रुपये था।
पीड़ित कारोबारी ने साथी व्यापारियों को सूचना दी। घटनास्थल पर पहुंचे कलक्टरगंज थाना प्रभारी संजीव कुमार सिंह ने टीम के साथ सीसी फुटेज देखे। पीड़ित व्यापारी की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। टप्पेबाजों ने इसी तरह चमनगंज थानाक्षेत्र के भन्नानापुरवा में मंगलवार शाम कानपुर देहात जनपद के शिवली निवासी किराना कारोबारी अंकित कुमार गुप्ता से इसी तरह टप्पेबाजी कार में रखा बैग पार कर दिया था जिसमें 90 हजार रुपये थे। पीड़ित कारोबारियों की तहरीर पर पुलिस रिपोर्ट दर्जकर फुटेज के आधार पर टप्पेबाजों की तलाश में जुटी है।