कानपुर में 5वीं की छात्रा को मुस्लिम युवकों ने किया ब्लैकमेल, डेढ़ लाख वसूले, समझौता कराने पर दारोगा निलंबित
कानपुर में एक 13 वर्षीय छात्रा को मुस्लिम युवकों ने ब्लैकमेल कर डेढ़ लाख रुपये वसूले। शिकायत पर पुलिस आयुक्त ...और पढ़ें

HighLights
13 वर्षीय छात्रा से मुस्लिम युवकों ने की ब्लैकमेलिंग।
पीड़िता से 1.52 लाख रुपये की हुई वसूली।
समझौता कराने वाले दारोगा नवीन कुमार निलंबित किए गए।
जागरण संवाददाता, कानपुर। घाटमपुर क्षेत्र की 13 वर्षीय किशोरी पांचवी की छात्रा है। उसकी मां का आरोप है कि कुछ समय पहले बेटी को चार मुस्लिम युवकों ने अपने जाल में फंसाया और ब्लैकमेल कर 55 हजार रुपये नकद व 97 हजार रुपये आनलाइन खाते से ट्रांसफर करा लिए। इसकी जानकारी होने पर उन्होंने घाटमपुर थाना में प्रार्थना पत्र दिया।
आरोप है कि थाने के दो दारोगा ने उन पर समझौता करने का दबाव बनाया। पीड़िता बुधवार को पुलिस आयुक्त से गुहार लगाने पहुंचीं। पुलिस आयुक्त रघुबीर लाल ने थाना प्रभारी को वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिये मामले में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई के निर्देश दिए, लेकिन वहां से पीड़िता के निकलते ही दारोगा नवीन कुमार ने पीड़िता की मां को फोन कर धमकाने लगा।
बोला समस्या का समाधान सीपी नहीं हम करेंगे। पीड़िता वापस पुलिस आयुक्त से मिली और जानकारी दी। इस पर पुलिस आयुक्त ने दारोगा को निलंबित करने का आदेश दिया और मुकदमा लिखने को कहा।