Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    UP News: महिलाएं कर रही थी अवैध धंधा, पुलिस को देखते ही दीवार कूदकर भागने लगीं; तीन महिला समेत चार हिरासत में

    Updated: Sun, 04 Aug 2024 02:25 PM (IST)

    अवैध कार्य की सूचना पर पहुंची पुलिस को देखते ही तीन महिलाएं भागने लगीं। पुलिस ने तीन महिलाओं समेत चार लोगों को हिरासत में ले लिया। चारों पर कार्रवाई की गई। उपनिरीक्षक गिरीश कुमार ने बताया कि हिरासत में लिए गए युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर महिलाओं के खिलाफ शांतिभंग के आरोप की कार्रवाई कर उनका चालान कर दिया।

    Hero Image
    अवैध कार्य की सूचना पर तीन महिलाओं समेत चार हिरासत में (प्रतिकात्मक फोटो)

    संवाद सूत्र, नवाबगंज। अवैध कार्य की सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीन महिलाओं समेत चार को हिरासत में लिया। पुलिस ने हिरासत में लिए गए युवक पर फब्तियां कसने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर व तीन महिलाओं के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नगर के एक रोड पर बने मकान में रहने वाली महिला द्वारा अवैध धंधा काफी समय से किया जा रहा है। महिला के घर अक्सर बाहरी महिलाओं व युवकों की आवाजाही रहती है। शनिवार दोपहर बाद महिला के घर में बाहरी लोगों के होने की सूचना पर थानाध्यक्ष आमोद कुमार सिंह, उपनिरीक्षक गिरीश कुमार, इंद्रजीत सिंह, संतोष कुमार, नरेश कुमार महिला कांस्टेबल व पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।

    पुलिस को देखते ही भागने लगीं महिलाएं

    पुलिस को देखते ही घर में मौजूद युवक व महिलाएं दीवारें कूदकर खेतों की ओर भागने लगीं। पुलिस ने एक युवक व तीन महिलाओं को हिरासत में लिया। युवक थाना कंपिल के गांव हकीकतपुर, एक महिला नगर की, दूसरी महिला जनपद कन्नौज के कस्बा गुरसहायगंज व तीसरी महिला फतेहगढ़ के याकूतगंज की निवासी बताई गई।

    पुलिस ने युवक के खिलाफ फब्तियां कसने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर हिरासत में ली गई महिलाओं के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की। उपनिरीक्षक गिरीश कुमार ने बताया कि हिरासत में लिए गए युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर महिलाओं के खिलाफ शांतिभंग के आरोप की कार्रवाई कर उनका चालान कर दिया।

    इसे भी पढ़ें: अयोध्या में रामलला की परिक्रमा के लिए बनेगा 790 मीटर लंबा कॉरिडोर, 14 फीट तक होगी चौड़ाई

    comedy show banner