Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    #Good News : नौबस्ता से हमीरपुर होते हुए कबरई Highway पर बनेंगे चार बड़े और छह छोटे पुल

    By Akash DwivediEdited By:
    Updated: Thu, 03 Jun 2021 05:20 PM (IST)

    विभिन्न जगहों पर कुल 21 अंडरपास बनाए जाएंगे ताकि लोगों को हाईवे क्रॉस करने में आसानी हो। संशोधित प्रोजेक्ट रिपोर्ट राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की भूम ...और पढ़ें

    Hero Image
    भवन आदि का अधिग्रहण होना है उनके नाम और भूखंड के रकबे की सूची तैयार की जाएगी

    कानपुर, जेएनएन। नौबस्ता से हमीरपुर होते हुए कबरई के लिए प्रस्तावित नए हाईवे की लंबाई अब आठ किमी छोटी हो गई है। पहले इसे नौबस्ता से बनाने की योजना थी तब यह 120 किमी लंबा था, लेकिन अब यह 112 किमी लंबा होगा। इसके साथ ही इस पर चार बड़े, छह छोटे पुल बनेंगे। साथ ही चार फ्लाईओवर और एक रेलवे ओवरब्रिज होगा। विभिन्न जगहों पर कुल 21 अंडरपास बनाए जाएंगे, ताकि लोगों को हाईवे क्रॉस करने में आसानी हो। संशोधित प्रोजेक्ट रिपोर्ट राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की भूमि अधिग्रहण समिति को पसंद आई है और अब उसे अगले हफ्ते होने वाली बैठक में मंजूरी दी जाएगी। इसके बाद डिटेल प्रोजेक्ट बनेगी और जिनकी भूमि, भवन आदि का अधिग्रहण होना है उनके नाम और भूखंड के रकबे की सूची तैयार की जाएगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सी तरह से होगा निर्माण : समानांतर हाईवे के चौड़ीकरण, सामानांतर हाईवे का निर्माण के लिए कंसलटेंट ने तीन अलाइनमेंट बनाए थे। एक वर्तमान हाईवे का चौड़ीकरण, दूसरा हाईवे के बाएं और तीसरा दाहिने ओर से नया हाईवे बनाने का प्रस्ताव दिया था। बाएं तरफ से नया हाईवे बनाने का प्रस्ताव मंजूर हुआ और कहा गया है कि इसे रमईपुर से शुरू किया जाए। रमईपुर में रिंग रोड से यह शुरू होगा। पहले नौबस्ता से शुरू होना था। नौबस्ता से शुरू होने पर पांडु नदी पर भी पुल बनाना पड़ता और बड़े पैमाने पर नौबस्ता के आसपास मकान तोडऩे पड़ते। अब रमईपुर से शुरू होगा तो बहुत कम मकान तोडऩे होंगे, क्योंकि इसे आबादी से दूर रखा गया है। इस हाईवे को नया नाम और नंबर मिलेगा। चार लेन का हाईवे बन जाने के बाद हमीरपुर, कबरई जाने के लिए छह लेन का मार्ग मिल जाएगा, क्योंकि दो लेन का हाईवे अभी उपलब्ध है। नए हाईवे के बनने के बाद तो साढ़ में बनाए जा रहे डिफेंस कॉरिडोर को भी लाभ होगा, क्योंकि इसके लिए अलग से रमईपुर तक 29 किलोमीटर लंबी फोर लेन सड़क नहीं बनानी होगी। इस कॉरिडोर से नए हाईवे की दूरी बामुश्किल छह से सात किमी होगी। कम दूरी की सड़क बनेगी तो लागत भी कम आएगी। नया हाईवे बनाने पर कुल 37 सौ करोड़ रुपये के खर्च का अनुमान है। सात सौ हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण करना होगा।

    • 37 सौ करोड़ रुपये आएगी नए हाईवे की लागत
    • 02 हजार करोड़ रुपये से होगा भूमि का अधिग्रहण
    • 700 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण किया जाएगा
    • 04 फ्लाईओवर और एक रेलवे ओवरब्रिज बनेगा।
    • 112 किलोमीटर लंबा होगा हाईवे, 08 किमी लंबाई घटी

    इनका ये है कहना

    • नए हाईवे को जल्द ही मंजूरी मिल जाएगी। कितने पुल, ओवरब्रिज, फ्लाईओवर बनेंगे और कहां बनेंगे इसका निर्धारण कर लिया गया है। प्रोजेक्ट मंजूर होते ही भूमि प्रोजेक्ट पर आगे की प्रक्रिया शुरू होगी।

                                                               - पंकज मिश्र, परियोजना निदेशक राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण