कानपुर : अनुयायियों ने किया 25 प्रकार का महा सिद्ध चक्र पूजन, भगवान शांतिनाथ समृद्धि की प्रार्थना
कानपुर के श्री जैन श्वेतांबर मूर्तिपूजक संघ की ओर से बिरहाना रोड स्थित जैन मंदिर में पंचानिका का महोत्सव के तीसरे दिन महा सिद्ध चक्र पूजन का आयोजन किया गया। इसमें जैन अनुयायियों ने भगवान शांतिनाथ का पूजन कर सुख समृद्धि की प्रार्थना की।

कानपुर, जागरण संवाददाता। श्री जैन श्वेतांबर मूर्तिपूजक संघ की ओर से बिरहाना रोड स्थित जैन मंदिर में पंचानिका का महोत्सव के तीसरे दिन महा सिद्ध चक्र पूजन का आयोजन किया गया। जैन अनुयायियों ने भगवान शांतिनाथ का 25 प्रकार का पूजन कर सुख समृद्धि और आत्म शांति की प्रार्थना की। महा सिद्ध चक्र पूजन को जैन समाज का सबसे पवित्र और प्राचीन पूजन माना जाता है।
शुक्रवार को जैन मंदिर में अनुयायियों ने जैन धर्म की परंपरागत वेशभूषा धारण कर भगवान शांतिनाथ का पूजन अर्चन किया। अनुयायियों ने मंत्रोच्चारण के बीच विधिवत रूप से अरिहंत पूजन अधिष्ठापन देव देवी पूजन नवग्रह नवनिधि पूजन पांच अभिषेक और शांति कलश पूजन कर भगवान महावीर से आत्म शांति के लिए प्रार्थना की।
श्री जैन श्वेतांबर मूर्तिपूजक संघ के अध्यक्ष सुबोध शाह की ओर से महा सिद्ध चक्र पूजन और प्रसाद वितरण का आयोजन आयोजित किया गया। परंपरागत पूजन में नासिक से आए पंडित राकेश ने मंत्रोच्चारण के बीच 25 प्रकार के पूजन का समापन कराया। प्रत्येक चक्र के पूजन के बाद मुंबई से आए भजन गायक प्रतीक ने भजनों की गंगा प्रवाहित कर अनुयायियों को झूमने पर विवश कर दिया।,
प्रतीक ने जैसे ही दर्शन तेरा मनभावन होगा भक्ति से यह मन पावन होगा और प्रभु तुम मिल जाओ यह रिश्ता जोड़ देंगे हम तुम्हें पाकर जमाने भर से रिश्ता तोड़ देंगे हम गाया तो अनुयाई मंत्रमुग्ध होकर नृत्य करने लगे। अध्यक्ष सुबोध शाह ने बताया कि महा सिद्ध चक्र पूजन यंत्रों का राजा होता है।
इसलिए पूजन में सभी प्रकार के फल और पुष्प भगवान शांतिनाथ के चरणों में अर्पित कर तन मन धन से भगवान की सेवा की जाती है। उन्होंने बताया कि 25 प्रकार के पूजन में जैन समाज के विभिन्न परिवारों को शामिल किया गया है।
पूजन में श्रावण और श्राविका बनकर परंपरागत विधि विधान से पूजन किया गया। उन्होंने बताया कि इससे पहले मुनीसुव्रत स्वामी का महा पूजन विधि विधान से किया गया। वहीं,सात अगस्त को कमला टावर स्थित कांच वाले प्राचीन मंदिर से महिला अनुयाई ध्वजा लेकर जैन मंदिर पहुंचेंगी।
इस अवसर पर देश भर से अनुयाई पूजन में शामिल हुए। पूजन में सचिव विजय शाह के साथ मुंबई से अनंत राय मेहता अरुण बेन भरत शाह हंसा शाह भारती बेन डॉक्टर सीके शाह अल्केश शाह केतन शाह केशव कटारिया शंभू डालमिया अर्पिता शाह पंकज शाह और सेजल शाह में दूसरे शहरों से आकर पंचालिका महोत्सव में हिस्सा लिया।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।