Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Kanpur Flood News: सावधान... गंगा में उफान, खतरे के करीब पहुंचा जलस्तर, कई गांव पर बाढ़ का संकट

    By rahul shukla Edited By: Anurag Shukla1
    Updated: Sat, 16 Aug 2025 01:49 PM (IST)

    Ganga Water Level Kanpur कानपुर में गंगा नदी का जलस्तर खतरे के निशान के करीब पहुंच गया है जिससे किनारे के गांवों में बाढ़ का संकट मंडरा रहा है। गंगा का जलस्तर चेतावनी बिंदु से कुछ ही सेंटीमीटर दूर है और खेतों में पानी घुस गया है। प्रशासन ने सतर्कता बढ़ा दी है और लोगों को सावधान किया जा रहा है।

    Hero Image
    मारौंदा  से पनपथा गांव जाने वाले मुख्य मार्ग पर भरा बाढ़ का पानी। जागरण

    जागरण संवाददाता, कानपुर। कानपुर में गंगा नदी उफान पर है। जलस्तर लगातार बढ़ते हुए चेतावनी और खतरे के निशान के करीब पहुंच चुका है। गंगा किनारे बसे गांवों में खेतों तक पानी भर गया है और बस्तियों पर बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। प्रशासन ने सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं और घाटों पर सुरक्षा के इंतजाम बढ़ा दिए गए हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ते हुए चेतावनी बिंदु के बेहद करीब पहुंच गया है। शुक्लागंज में गंगा का जलस्तर शनिवार शाम तक 112.91 मीटर दर्ज किया गया, जो चेतावनी बिंदु 113 मीटर से मात्र नौ सेंटीमीटर नीचे है।

    गंगा किनारे बसे गांवों बनियापुरवा, भारतपुरवा, नत्थू पुरवा, ईश्वरीगंज, रमेल का कटरी इलाका, दुर्गापुरवा, मक्कापुरवा, चैनपुरवा और भगवान दीनपुरवा में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। खेतों में पानी भरना शुरू हो गया है और बस्तियों के पास तक पानी पहुंच चुका है।

    गंगा के घाटों की स्थिति

    अटल घाट, रानी घाट, परमट और सरसैया घाट पर गंगा का पानी ऊपर तक पहुंच गया है। एहतियात के तौर पर घाटों पर बैरिकेडिंग (बल्ली) लगाई गई है, ताकि लोग पानी के नजदीक न जा सकें।

    जलस्तर की स्थिति

    • अपस्ट्रीम पर जलस्तर: 114.60 मीटर
    • डाउनस्ट्रीम पर जलस्तर: 114.28 मीटर
    • शुक्लागंज जलस्तर: 112.91 मीटर
    • चेतावनी बिंदु (शुक्लागंज): 113 मीटर
    • खतरे का निशान: 114 मीटर
    • बैराज और बांध की स्थिति
    • कानपुर बैराज के सभी 30 गेट खोले गए हैं।
    • नरोरा बांध से छोड़ा गया जल: 1,61,454 क्यूसेक
    • शुक्लागंज की ओर छोड़ा गया जल: 4,10,078 क्यूसेक

    प्रशासन की तैयारी

    अधिकारियों का मानना है कि जलस्तर अभी और बढ़ेगा और जल्द ही चेतावनी बिंदु तक पहुंच जाएगा। निचले इलाकों और गंगा किनारे के गांवों में लोगों को सतर्क कर दिया गया है। राहत की बात यह है कि नरोरा बांध से छोड़ा जाने वाला पानी घटने लगा है, जिससे आने वाले दिनों में थोड़ी राहत मिल सकती है।