Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    कानपुर के दादा नगर में इंक फैक्ट्री में लगी आग, दमकल की छह गाड़ियों ने पाया काबू

    By Abhishek VermaEdited By:
    Updated: Sun, 08 May 2022 07:24 PM (IST)

    कानपुर के दादा नगर फैक्ट्री एरिया में रविवार एक फैक्ट्री में आग लग गई। देखते ही देखते आग पूरे कैंपस में फैलती गई। सूचना पर मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियां आग बुझाने का प्रयास कर रही हैं। आग कैसे लगी अभी यह स्पष्ट नहीं है।

    Hero Image
    दमकल की गाड़ियां आग बुझाने का प्रयास कर रही हैं।

    कानपुर, जागरण संवाददाता। गोविंद नगर के दादा नगर में रविवार शाम एक इंक फैक्ट्री में आग लग गई। केमिकल से भरे ड्रम फटने लगे, जिससे आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। दमकल की छह गाड़ियों के सहारे दमकलकर्मियों ने करीब डेढ़ घंटे बाद आग पर काबू पाया। आग लगने के कारण और नुकसान का आकलन नहीं हो सका है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सर्वोदय नगर निवासी दिनेश गुप्ता की दादा नगर इंडस्ट्रियल एरिया साइड पांच में इंक फैक्ट्री है, जो दो साल से बंद है। यहां केमिकल से भरे कई ड्रम रखे हुए थे। रविवार शाम करीब छह बजे फैक्ट्री में आग लग गई। लपटें केमिकल से भरे ड्रमों तक पहुंचीं तो इनमें विस्फोट होने लगा। आग ने विकराल रूप ले लिया। इससे स्थानीय लोगों में अफरातफरी मच गई। मुख्य अग्निशमन अधिकारी एमपी सिंह और फजलगंज अग्निशमन अधिकारी कैलाश चंद्र मौके पर पहुंचे। दमकल कर्मियों ने पहले लोहे की राड से फैक्ट्री में लगे शटर तोड़े और आग बुझाना शुरू किया। करीब डेढ़ घंटे बाद दमकल कर्मियों ने फजलगंज की चार, किदवई नगर की एक और मीरपुर की एक गाड़ी की मदद से आग पर काबू पाया। गोविंद नगर थाना प्रभारी रोहित तिवारी ने बताया कि फैक्ट्री मालिक शहर से बाहर हैं, उन्हें जानकारी दे दी गई है।

    फोम की मदद से थमी आग

    अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि केमिकल में आग लगने से उस पर पानी से काबू पाना मुश्किल हो रहा था। फैक्ट्री में रखे ड्रमों के फटने से आग बढ़ती जा रही थी। इसे देखते हुए फोम का योग किया गया, जिसकी मदद से आग पर काबू पाया जा सका।