कानपुर में कांग्रेस के पूर्व विधायकों को हाउस अरेस्ट, फतेहपुर मकबरा-मंदिर विवाद में जाने से रोका
Fatehpur Temple Mosque Dispute फतेहपुर के आबुनगर मकबरे में तोड़फोड़ की घटना के बाद कार्रवाई की मांग करने वाले कांग्रेसियों को पुलिस ने हाउस अरेस्ट कर लिया। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने एक प्रतिनिधिमंडल बनाया था जिसमें भूधर नारायण मिश्रा और संजीव दरियावादी जैसे नेता शामिल थे। पुलिस ने इन्हें फतेहपुर जाने से रोक दिया।

जागरण संवाददाता, कानपुर। फतेहपुर के आबुनगर मकबरे में तोड़फोड़ की घटना पर कार्रवाई की मांग को लेकर अफसरों से मिलने और दोषियों पर कार्रवाई की मांग के लिए बुधवार को फतेहपुर जाने के लिए निकलने वाले कांग्रेसियों को पुलिस ने हाउस अरेस्ट कर लिया है। इनमें कांग्रेस के दो पूर्व विधायक भूधर नारायण मिश्रा और संजीव दरियावादी शामिल हैं।
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी दौरा राजबहादुर सिंह ने फतेहपुर की घटना को लेकर पीड़ितों और अफसरों से कार्रवाई के लिए मिलने के लिए शहर के कांग्रेसियों का प्रतिनिधिमंडल बनाया था। इसमें पूर्व विधायक भूधर नारायण मिश्रा, सोहिल अख्तर अंसारी, संजीव दरियावादी, कोर्डिनेटर आलोक मिश्रा समेत 10 कांग्रेसी थे। पुलिस ने भूधर नारायण मिश्र और संजीव दरियावादी को हाउस अरेस्ट कर लिया है। फतेहपुर जाने वाले अन्य कांग्रेसियों के घर भी पुलिस पहुंच गई है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।