Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Fatehpur Ravana Dahan : असत्य पर सत्य की जीत, जलाया गया रावण का पुतला, लोगों ने आतिशबाजी का लिया आनंद

    By Jagran NewsEdited By: Abhishek Agnihotri
    Updated: Thu, 06 Oct 2022 06:37 AM (IST)

    Fatehpur Ravana Dahan फतेहपुर के बिंदकी के ऐतिहासिक ग्राउंड में रावण के पुतले का दहन हुआ है। इस दौरान आतिशबाजी भी होती रही है। हजारों की संख्या में मेले भी लोग पहुंचे। सुरक्षा को देखते कई थानों की फोर्स के साथ अधिकारी मौजूद रहे हैं।

    Hero Image
    Fatehpur Ravana Dahan फतेहपुर के बिंदकी में रावण के पुतले का हुआ दहन।

    फतेहपुर, जागरण संवाददाता। Fatehpur Ravana Dahan  बिंदकी के ऐतिहासिक दशहरा महोत्सव में श्रीराम लीला मैदान में बनाई गई लंका के मैदान में श्रीराम व रावण की सेनाओं के बीच भीषण संग्राम हुआ। संग्राम में रावण दल के योद्धा पराजित हुए और मारे गए। युद्ध में विभीषण के बताने पर जैसे ही श्रीराम ने नाभि में तीर चलाया रावण धराशाही हो गया। इसी के साथ परंपरा के मुताबिक डीएम के आदेश पर रावण के पुतले का दहन किया गया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बुधवार को नगर के रामलीला मैदान में प्रभु श्रीराम ने रावण को अंगद से संधि का प्रस्ताव भेजा। रावण के सीता को न लौटाने पर युद्ध शुरू हुआ। युद्ध में रावण दल के योद्धा मारे गए। मेघनाद व लक्ष्मण के बीच हुए रोमांचकारी युध्द में लक्ष्मण को शक्ति लगी। जिस पर राम दल में शोक छा गया।

    हनुमान संजीवनी बूटी लाए तब लक्ष्मण की मूर्छा टूटी। इसके बाद युद्ध में लक्ष्मण के हाथों मेघनाद का वध हुआ। तब कुंभरण युद्ध के लिए आया श्रीराम के हाथों मारा गया। रावण खुद युद्ध मैदान में उतरा।

    मेले में केंद्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति, प्रदेश सरकार के खादी ग्रामोद्योग मंत्री राकेश सचान, बिंदकी विधायक जय कुमार सिंह जैकी, जहानाबाद विधायक राजेंद्र सिंह पटेल, पूर्व मंत्री अमरजीत सिंह जनसेवक, डीएम श्रुति, एसपी राजेश कुमार सिंह, सीओ परशुराम त्रिपाठी, एसडीएम अंजू वर्मा, श्रीराम लीला मेला कमेटी अध्यक्ष रामजी गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष अनिल चार्ली, नगर पालिका अध्यक्ष मुन्ना लाल सोनकर, डा. राजेश गुप्ता राजा भइया, सुनील बाबा, अशोक गुप्ता, वीरेंद्र दुबे सहित अन्य गणमान्य लोग मंच पर मौजूद रहे।

    वर्षा में भी मंच पर बैठे रहे अतिथि

    राम-रावण युद्ध के दौरान हो रही वर्षा में भी दर्शकों व मंच पर बैठे वीआइपी का भी हौसला बना रहा। करीब दो घंटे तक चले राम-रावण युद्ध के दौरान सभी ने आतिशबाजी का आनंद उठाया। मंच का संचालक न अशोक गुप्ता, संदीप विश्नोई, वीरेंद्र दुबे ने किया। मंच पर अतिथियों का स्वागत मेला कमेटी अध्यक्ष रामजी गुप्ता, महामंत्री दिनेश मिश्रा व पूर्व अध्यक्ष सुनील बाबा, पूर्व अध्यक्ष चंद्रेश गुप्ता ने किया। श्रीराम लीला मेला मैदान में स्थित संकट मोचन मंदिर का भव्य श्रृंगार किया गया। अतिथियों ने यहां पर दर्शन कर माथा टेक प्रसाद पाया।

    रावण के पुतला जलाने को लेना पड़ा मेघनाद के पुतले का सहारा

    मेला मैदान में डीएम श्रृति ने रावण के पुतले के पुतले को जलाने का आदेश दिया। इस पर रावण के पुतले में पेट्रोल

    छिड़ककर जलाया गया। इसके बाद भी आग बुझ गई। तब पास में ही खड़े मेघनाद के पुतले में लगा पुआल निकाल कर रावण के पुतले में भरा गया। इसके बाद आग लगाई तब रावण जला। हालांकि फिर भी वर्षा में भींग जाने के कारण पूरा नहीं जल पाया।

    वर्षा रोकने के दिन भर हुआ हवन पूजन

    श्रीराम लीला मेला मैदान में स्थित संकट मोचन में मंदिर में पूरे दिन मेला कमेटी के पदाधिकारी हवन करते रहे। हवन के बाद शंखनाद भी किया। जैसे ही करीब पांच बजे मौसम खुला श्रीराम के जयघोष से पूरा मैदान गूंज उठा। इसके बाद पूरे समय फिर रिमझिम वर्षा होती रही।