विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 31, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Kanpur आइआइटी की इन्क्यूबेटेड कंपनियों को बढ़ावा देगा एक्जोटेल, कंपनियों को ग्राहकों से विश्वसनीय संचार मिलेगा

By Abhishek AgnihotriEdited By:
Published: Wed, 31 Aug 2022 09:26 AM (IST)

कानपुर के संस्थान के स्टार्टअप इन्क्यूबेशन एंड इनोवेशन सेंटर ने एक्जोटेल कंपनी से करार किया है। वहीं बुधवार को भारतीय ...और पढ़ें

कानपुर आइआइटी में बुधवार से सेमिनार आयोजित होगा।
कानपुर आइआइटी में बुधवार से सेमिनार आयोजित होगा।

कानपुर, जागरण संवाददाता। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आइआइटी) के स्टार्टअप इन्क्यूबेशन एंड इनोवेशन सेंटर (एसआइआइसी) ने वर्चुअल टेलीकाम आपरेटर कंपनी एक्जोटेल से करार किया है। यह कंपनी आइआइटी की सभी इन्क्यूबेटेड कंपनियों को छह माह तक ग्राहक जुड़ाव मंच और वर्चुअल टेलीकाम सेवाएं देगी। टेलीकाम का पूरा डेटा क्लाउड पर सुरक्षित होगा और इससे कंपनियों को ग्राहकों से विश्वसनीय संचार मिलेगा।

एसआइआइसी के सह प्रभारी प्रो. अंकुश शर्मा ने बताया कि एक्जोटेल 70 मिलियन से अधिक फोन काल को सशक्त करते हुए 7000 कंपनियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आवाज और चैटिंग के माध्यम से समृद्ध स्वचालन में सक्षम बना रहा है।

एसआइआइसी से भी अब तक दो सौ से ज्यादा स्टार्टअप कंपनियां जुड़ चुकी हैं और इन कंपनियों को भी ग्राहकों से संचार में दिक्कतें आ रही हैं। लिहाजा एक्जोटेल कंपनी इन स्टार्टअप को आवाज, एसएमएस, प्रमाणीकरण, काल ट्रैकिंग व हेल्पडेस्क की सुविधा देगा। छह माह तक सभी सुविधाएं नि:शुल्क होंगी।

हर स्टार्टअप को एक लागिन आइडी व पासवर्ड भी दिया जाएगा। मंगलवार को इस साझेदारी को शुरू करने के लिए एक्जोटेल के स्टार्टअप पार्टनरशिप मैनेजर रजत मित्तल ने वेबिनार आयोजित किया, जिसमें संस्थान के 50 स्टार्टअप के सह-संस्थापकों ने प्रतिभाग लिया।

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।