विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पीएमश्री स्कूलों की सुरक्षा का जिम्मा अब पूर्व सैनिकों के हाथ, कानपुर के 23 विद्यालयों में होगी 24 घंटे तैनाती

Published: Sun, 18 Oct 2026 08:33 PM (IST)

कानपुर के 23 पीएमश्री स्कूलों की सुरक्षा अब पूर्व सैनिक करेंगे, जहां प्रत्येक स्कूल में तीन जवान 24 घंटे तैनात ...और पढ़ें

पीएमश्री स्कूल।

पीएमश्री स्कूल।

HighLights

  1. कानपुर के 23 पीएमश्री स्कूलों की सुरक्षा अब पूर्व सैनिक करेंगे

  2. प्रत्येक स्कूल में तीन पूर्व सैनिक 24 घंटे ड्यूटी पर रहेंगे

  3. संसाधनों की चोरी रोकने हेतु सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की जा रही है

जागरण संवाददाता, कानपुर। बेसिक शिक्षा विभाग के 23 पीएमश्री स्कूलों की सुरक्षा अब पूर्व सैनिक करेंगे। इन स्कूलों में 24 घंटे के लिए तीन-तीन पूर्व सैनिकों की तैनाती होगी। प्रत्येक की आठ-आठ घंटे की शिफ्ट रहेगी। इस संबंध में बीएसए कार्यालय ने उत्तर प्रदेश पूर्व सैनिक कल्याण निगम को प्रस्ताव भेज दिया है।


सर्व शिक्षा अभियान के जिला समन्वयक (निर्माण) प्रवीण पांडेय ने बताया कि दरअसल, केंद्र सरकार की पीएमश्री योजना के तहत जिले के 23 परिषदीय विद्यालयों का चयन हुआ है। इन स्कूलों में स्मार्ट क्लासरूम, डिजिटल लाइब्रेरी, इंटीग्रेटेड साइंस लैब, कंप्यूटर लैब, खेल सामग्री और आधुनिक फर्नीचर समेत लाखों के संसाधन उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

पहले विभाग ने इन स्कूलों की सुरक्षा के लिए प्रांतीय रक्षक दल (पीआरडी) से जवानों की मांग की थी। पीआरडी अधिकारियों को प्रस्ताव भेजा गया था, लेकिन पर्याप्त जवान न होने का हवाला देते हुए उन्होंने असमर्थता जता दी। इसके बाद विभाग ने पूर्व सैनिकों की तैनाती का विकल्प चुना। ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित पीएमश्री स्कूलों में चोरी की घटनाएं अधिक होने का अंदेशा बना रहता है।

रात में स्कूल बंद होने के बाद कंप्यूटर, बैटरी, प्रोजेक्टर और अन्य कीमती सामान चोरी होने का डर रहता है। कई स्कूलों में पूर्व में ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं। इसी को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की जा रही है। एक स्कूल में तीन पूर्व सैनिकों के हिसाब से 23 स्कूलों के लिए कुल 69 पूर्व सैनिकों की जरूरत होगी। इनकी तैनाती होते ही स्कूलों में 24 घंटे सुरक्षा रहेगी। इससे न सिर्फ संसाधनों की सुरक्षा होगी, बल्कि विद्यालय में अनुशासन भी बना रहेगा। निगम से सहमति मिलते ही तैनाती प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

यह भी पढ़ें- अवैध रिश्ते में रोड़ा बने पति को दी दर्दनाक मौत... ट्रेन से फेंककर मार डाला, कोर्ट के आदेश पर बहू और सिपाही सहित 12 पर केस

यह भी पढ़ें- Kanpur में 35 साल बाद UP Police बेनकाब, कानपुर में प्लाट न देने की रंजिश में रची गई फर्जी मुठभेड़ की कहानी