Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इटावा में केंद्रीय राज्य मंत्री भानु प्रताप वर्मा बोले- अगर बच्चे पढ़ लिख जाएंगे तो ओवैसी की बात कौन मानेगा

    By Nitesh MishraEdited By:
    Updated: Sun, 04 Sep 2022 08:29 PM (IST)

    इटावा के धुव्र वाटिका केंद्रीय सूक्ष्म एवं लघु उद्योग राज्य मंत्री भानु प्रताप सिंह वर्मा पहुंचे। जहां उनहोंने बातचीत में कहा कि बच्चे अगर पढ़ लिख जाए ...और पढ़ें

    Hero Image
    केंद्रीय सूक्ष्म एवं लघु उद्योग राज्य मंत्री भानु प्रताप सिंह वर्मा इटावा पहुंचे।

    इटावा, जागरण संवाददाता। केंद्रीय सूक्ष्म एवं लघु उद्योग राज्य मंत्री भानु प्रताप सिंह वर्मा ने कहा कि बच्चे अगर पढ़ लिख जाएंगे तो फिर औवेसी की बात कौन मानेगा। वे ध्रुव वाटिका में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा में देश सेवा करने के लिए कार्यकर्ता बहुत हैं। प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव अगर देश सेवा करना चाहते हैं तो पार्टी में आ सकते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर उन्होंने कहा कि वे फिजूल की बातें करते हैं। कानून के साथ कोई खिलवाड़ करेगा तो कानून उसे सबक सिखाएगा। राहुल गांधी के बयान भाजपा नफरत फैला रही पर उन्होंने कहा कि भाजपा किसी व्यक्ति विशेष की राजनीति नहीं करती है।

    देश कैसे ताकतवर बने इसके लिए काम होता है। विपक्ष के आगामी लोक सभा चुनाव में एक होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि पहले भी विपक्षी एक हो चुके हैं। फिर एक हो जाएं फर्क नहीं पड़ता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अच्छा काम कर रहे हैं जनता उनके साथ है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार अच्छी योजनाएं ला रही है। विपक्ष चाहता है कि सरकार कुछ न करे। उसने 70 साल में कुछ नहीं किया। भाजपा जनता के लिए काम कर रही है।