विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मुंबई से विदेश तक फैला ड्रग्स का नेटवर्क, 50 लाख की मेफेड्रोन के साथ ड्रग्स सिंडिकेट के सरगना का करीबी कानपुर में गिरफ्तार

Published: Wed, 11 Nov 2026 07:46 PM (IST)

ड्रग्स तस्करी के अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क से जुड़े एक आरोपित को गिरफ्तार कर पुलिस ने 50 ग्राम मेफेड्रोन बरामद की है। ...और पढ़ें

आरोपित ड्रग्स तस्कर रिजवान अहमद। जागरण

आरोपित ड्रग्स तस्कर रिजवान अहमद। जागरण

HighLights

  1. गिरोह के सरगना मुंबई का खयामुद्दीन का दायां हाथ कहलाता है तस्कर रिजवान

  2. जालौन में पकड़ी गई मेफेड्रोन बनाने की फैक्ट्री के संचालक का साझेदार था तस्कर

  3. बरामद मेफेड्रोन की अंतरराष्ट्रीय कीमत 50 लाख बताई गई, अन्य सदस्यों की तलाश

जागरण संवाददाता, कानपुर। एटीएस (आतंकवाद-विरोधी दस्ता) और राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) के रडार पर चल रहे ड्रग्स तस्कर बाबूपुरवा के रिजवान अहमद को फजलगंज थाना पुलिस ने मंगलवार देर रात दबोच लिया। उसके पास से 50 ग्राम मेफेड्रोन (एमडी) बरामद किया, जिसकी अंतरराष्ट्रीय कीमत 50 लाख बताई गई।

रिजवान 14 दिन पहले जालौन में पकड़ी गई मेफेड्रोन बनाने की अवैध फैक्ट्री के संचालकों का साझेदार और गिरोह के सरगना मुंबई के धारावी का खयामुद्दीन उर्फ ख्य्याम सय्यैद का दायां हाथ है, जिसका विदेश तक नेटवर्क फैला हुआ है। खयामुद्दीन खुद को दाऊद इब्राहिम का रिश्तेदार भी बताता है। पुलिस अब सरगना और गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में लगी है।


एडीसीपी सेंट्रल डा. अर्चना सिंह ने बताया कि 29 अक्टूबर को एटीएसऔर राजस्व लखनऊ की डीआरआइ ने ऐरी रमपुरा गांव में गुलाब जल बनाने की आड़ में मेफेड्रोन ड्रग्स की फैक्ट्री संचालित करने का पर्दाफाश किया था। फैक्ट्री से 1102.88 किलोग्राम ड्रग्स और काफी मात्रा में केमिकल बरामद किया था, ड्रग्स की कीमत 300 करोड़ रुपये बताई गई।

पुलिस ने यहां से महाराष्ट्र के सांगली निवासी इंजीनियर संतोष आदिके उर्फ संतोष गावड़े और हमीरपुर निवासी हेमेंद्र कुशवाहा को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। ये फैक्ट्री गिरोह के साथी शैलेंद्र की जमीन पर बनाई गई थी। एडीसीपी ने बताया कि इस गिरोह का सरगना मूलरूप से बिहार के मोतिहारी व वर्तमान में मुंबई में रहकर ड्रग्स माफिया बना खयामुद्दीन और उसका खास साथी बाबूपुरवा के मुंशीपुरवा निवासी रिजवान अहमद है, जो फैक्ट्री में साझेदार भी हैं।

दोनों की तलाश में एटीएएस व डीआरआइ लगी थी। इसीबीच मंगलवार देर रात फजलगंज थाना पुलिस ने गोविंदपुरी पुल के नीचे रेलवे लाइन किनारे से रिजवान को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से 50 ग्राम मेफेड्रोन बरामद हुआ। मुंबई में जब पुलिस की सख्ती होती तो खयामुद्दीन पत्नी व बच्चों के साथ शहर आकर रिजवान के घर पर महीने-महीने भर रुकता था।

24 जुलाई 2026 को भी खयामुद्दीन कानपुर से ही फ्लाइट से परिवार संग मुंबई गया था। रिजवान ने बताया कि वह खयामुद्दीन की कार का चालक है, लेकिन पुलिस ने जब जांच की तो रिजवान के पास रेंज रोवर कार, वर्ना व महाराष्ट्र के नंबर से पंजीकृत फाच्युर्नर कार मिला। फाच्युर्न से ही वह ड्रग्स की सप्लाई करता था।

एडीसीपी सेंट्रल ने बताया कि इस रिजवान उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली, महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में है। रिजवान अपने साथियों के साथ मेफेड्रोन बनाने के लिए उपयोग में आने वाले केमिकल व अन्य कच्चा माल कानपुर, दिल्ली, गुजरात समेत जगहों से लाकर फैक्ट्री पहुंचाता था। पुलिस को उसके मोबाइल पर कई ऐसे मजबूत साक्ष्य मिले हैं। इस गिरोह के अन्य सदस्यों को पकड़ने के लिए टीम लग गई है।

यह भी पढ़ें- कानपुर में रेल हादसा, चौरी चौरा एक्सप्रेस के चार कोच पटरी से उतरे, यात्रियों में मचा हड़कंप

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।