Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    मेमू शेड के जल्द उद्घाटन का संकेत दे गए डीआरएम

    By JagranEdited By:
    Updated: Sat, 06 Mar 2021 01:45 AM (IST)

    इलेक्ट्रिक मेमू कारशेड के निरीक्षण के दौरान उत्तर मध्य रेलवे के मंडल रेल प्रबंधक ने जल्द उद्घाटन के संकेत दिए।

    Hero Image
    मेमू शेड के जल्द उद्घाटन का संकेत दे गए डीआरएम

    जासं, कानपुर : इलेक्ट्रिक मेमू कारशेड के निरीक्षण के दौरान उत्तर मध्य रेलवे के मंडल रेल प्रबंधक मोहित चंद्रा ने इसके जल्द उद्घाटन के संकेत दिए हैं। उन्होंने मेमू शेड निर्माण में लगे अधिकारियों को इसे जल्द से जल्द संचालन के लिए तैयार करने के निर्देश दिए। जिसके बाद माना जा रहा है कि जल्द ही इसका संचालन आधिकारिक रूप से शुरू हो जाएगा। वह सेंट्रल स्टेशन पर जीएम उत्तर मध्य रेलवे के निरीक्षण से एक दिन पहले शुक्रवार को मेमू कारशेड का निरीक्षण करने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने जूही कंटेनर यार्ड, लोको शेड और जीएमसी पावर केबिन का निरीक्षण कर इंफ्रास्ट्रक्चर को बेहतर करने के निर्देश दिए। सुजातगंज में न्यू वॉशिंग लाइन के पास बनाए जा रहे मेमू कारशेड का काम पूरा हो चुका है। इसे पहले एक फरवरी 2021 में शुरू किया जाना था, लेकिन मेमू ट्रेनों का संचालन न होने से इसे फिलहाल टाल दिया गया। आरवीएनएल के अधिकारियों ने उन्हें शेड में उपलब्ध सुविधाओं और क्षमता की जानकारी दी। चेन्नई से आए थ्री फेज एसी (अल्टरनेट करंट) युक्त मेमू रेक के बारे में भी अफसरों ने उन्हें जानकारी दी। यह रेक मेमू कारशेड के लिए ही आवंटित की गई है। यहां से डीआरएम जूही स्थित कॉनकोर के कंटेनर टर्मिनल डिपो आइसीडी पहुंचे और टर्मिनल मैनेजर के साथ डिपो का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि कंटेनर कॉरपोरेशन के व्यापार को रेलवे की मदद से बढ़ाया जा सकता है। ट्रेन परीक्षण और गाड़ी के यार्ड से चलने में अधिक समय लगने के कारण ट्रेनें बेवजह लेट होती हैं। डिपो से समय से ट्रेनों के संचालन के लिए उप मुख्य यातायात प्रबंधक को आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए। इसके बाद डीआरएम ने लोको शेड के पास स्थित ट्रिप शेड का निरीक्षण किया। इसके साथ ही यहां कर्मचारियों की संख्या बढ़ाने के लिए भी उन्होंने कहा, ताकि लोको का फिटनेस जल्द मिल सके। स्टेशन मास्टर से समस्याओं के बारे में जानकारी ली और फेलियर को कम करने के निर्देश दिए गए। इस दौरान उप मुख्य यातायात प्रबंधक हिमांशु शेखर उपाध्याय, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर पीयूष मिश्रा, वरिष्ठ मंडल संकेत एवं दूरसंचार इंजीनियर आशीष सक्सेना, सहायक सुरक्षा आयुक्त मौजूद रहे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें