Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कानपुर DM को नहीं मिला बिस्तर, हुए नाराज- कहा- सुधर जाइए- वर्ना कड़ी कार्रवाई तय है

    Updated: Sun, 14 Jan 2024 10:26 PM (IST)

    Kanpur DM जिलाधिकारी विशाख रविवार रात अचानक सड़क पर निकल पड़े। उन्होंने रानीघाट भैरोघाट एलएलआर अस्पताल चमनगंज परेड फूल बाग व घंटाघर क्षेत्र स्थित रैन बसेरों का जायजा लिया। सड़क किनारे सोते मिले असहायों को आश्रय स्थलों में पहुंचाया। एलएलआर अस्पताल रैन बसेरा में खमियां मिलने पर संबंधित को डांटा। वहीं डीएम के अचानक पहुंचने से लोगों में हलचल मच गई।

    Hero Image
    रैन बसेरा में बिस्तर न मिलने पर डीएम नाराज, कहा-सुधर जाइए

    जागरण संवाददाता, कानपुर : Kanpur Weather : एलएलआर अस्पताल रैन बसेरा में रविवार देर रात अचानक पहुंचे जिलाधिकारी विशाख जी बिस्तर नहीं मिलने पर जमकर नाराज हुए।

    कहा-ऐसी सर्दी में ये स्थिति ठीक नहीं है। सुधर जाइए, वर्ना कड़ी कार्रवाई तय है। यहां 15 दिन से अस्पताल में भर्ती नहीं किए जाने के कारण रह रहे मरीज व तीमारदार ने दुखड़ा रोया तो तत्काल उनका उपचार शुरू कराया। अलग-अलग क्षेत्रों में घूमे जिलाधिकारी ने ठिठुरते असहायों को कंबल ओढ़ाए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    देर रात कड़कड़ाती ठंड में मुआयना करने निकले डीएम

    जिलाधिकारी विशाख रविवार रात अचानक सड़क पर निकल पड़े। उन्होंने रानीघाट, भैरोघाट, एलएलआर अस्पताल, चमनगंज, परेड, फूल बाग व घंटाघर क्षेत्र स्थित रैन बसेरों का जायजा लिया। सड़क किनारे सोते मिले असहायों को आश्रय स्थलों में पहुंचाया।

    एलएलआर अस्पताल रैन बसेरा में खमियां मिलने पर संबंधित को डांटा। नगर निगम अधिकारियों से कहा कि चिह्नित स्थलों पर अलाव जलाने व उनकी निगरानी कराएं। रैन बसेरों में कंबल की व्यवस्था रखें। वहां रहने वालों को दिक्कत न होने दें। किसी व्यक्ति के पास परिचय पत्र नहीं होने पर भी उसे आश्रय देकर सर्दी से बचाएं।

    सभी अपर नगर मजिस्ट्रेट, सिविल डिफेंस के वार्डन, नगर निगम के जोनल अधिकारी क्षेत्रों में रात में घूमकर सड़क के किनारे सोने वाले लोगों को रैन बसेरों में पहुंचाएं। बेसहारा व असहायों को कंबल दें। नगर आयुक्त शिव शरणप्पा जीएन, अपर जिलाधिकारी (नगर) डा. राजेश कुमार, उप जिलाधिकारी सदर प्रखर कुमार सिंह, तहसीलदार रितेश कुमार सिंह, सिविल डिफेंस चीफ वार्डन रोहित मल्होत्रा उपस्थित रहे।