विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दीपावली के साथ अब छठ पूजा की भीड, बिहार जाने वाली ट्रेनों में लंबी वेटिंग

Published: Tue, 10 Nov 2026 07:47 PM (IST)

दीपावली और छठ पूजा के कारण बिहार जाने वाली ट्रेनों में भारी भीड़ है, जिससे अधिकांश ट्रेनों में लंबी वेटिंग ...और पढ़ें

सेंट्रल स्टेशन में यात्रियों की भीड़ । जागरण

सेंट्रल स्टेशन में यात्रियों की भीड़ । जागरण

HighLights

  1. दीपावली-छठ पूजा पर बिहार जाने वाली ट्रेनों में भारी भीड़

  2. अधिकांश ट्रेनों में लंबी वेटिंग लिस्ट, जगह की कमी

  3. रेलवे ने यात्रियों के लिए विशेष ट्रेनें चलाईं

जागरण संवाददाता, कानपुर। दीपावली के साथ अब छठ पूजा को लेकर भी ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ उमड़ने लगी है। दीपावली मनाकर वापस आने वालों तथा छठ पूजा के लिए जाने वालों से ट्रेनें भर रही हैं। छठ पूजा के लिए बिहार जाने वाली ट्रेनों में जगह नहीं मिल रही है।

जनरल बोगियों की यह स्थिति है कि उनमें कदम रखने की जगह नहीं मिल रही है। रेलवे ने छठ पूजा को देखते हुए विशेष ट्रेनों का परिचालन भी शुरू किया है। कानपुर से होकर 15 नवंबर तक 200 से अधिक ट्रेनों का आवागमन होगा।


दीपावली मनाकर लौटने व जाने वाले तथा यहां से छठ पूजा के लिए जाने वाले यात्रियों से ट्रेनों का लोड बढ़ा रहा। अधिकांश ट्रेनों में लंबी वेटिंग रही।कई ट्रेनें रिग्रेट यानी उनमें जगह नहीं है, हो गईं। सेंट्रल स्टेशन से गुजरने वाली ट्रेनों की यह स्थित रही हैं कि जनरल कोच में मुश्किल से खड़े होकर लोग यात्रा करते रहे।

यात्री शौचालयों में घुसे रहे। स्लीपर व एसी कोच में भी सीटों के लिए मारामारी की नौबत रही। कई यात्री जनरल टिकट लेकर इन कोचों में घुस गए। आरक्षित टिकट लेकर यात्रा कर रहे यात्रियों ने इसकी शिकायत की तो उनको सीटों से हटाया गया। 

 

इन ट्रेनों में रिग्रेट, कई में लंबी वेटिंग

पटना और अन्य रूटों की ट्रेनें

ट्रेन का नाम सीटों की स्थिति
नई दिल्ली-पटना वंदे भारत रिग्रेट
आनंद विहार तेजस राजधानी रिग्रेट
ब्रह्मापुत्र मेल रिग्रेट
हमसफर एक्सप्रेस रिग्रेट
पूर्वोत्तर संपर्कक्रांति एक्सप्रेस रिग्रेट
अमृत भारत एक्सप्रेस (स्लीपर) 173 वेटिंग
काठीपुरा-कोलकाता त्योहार विशेष (स्लीपर) 96 वेटिंग
नई दिल्ली-हावड़ा विशेष (स्लीपर) 99 वेटिंग
इंदौर-पटना एक्सप्रेस 25 वेटिंग
फरक्का एक्सप्रेस 127 वेटिंग
नई दिल्ली-दानापुर त्योहार स्पेशल 123 वेटिंग
मगध एक्सप्रेस जगह नहीं
नार्थ ईस्ट सुपरफास्ट (स्लीपर) 73 वेटिंग
अहमदाबाद-भागलपुर एक्सप्रेस 143 वेटिंग
कोटा-पटना एक्सप्रेस 117 वेटिंग
सीमांचल एक्सप्रेस 33 वेटिंग
नई दिल्ली-पटना त्योहार स्पेशल 138 वेटिंग

कानपुर सेंट्रल से नई दिल्ली जाने वाली ट्रेनें

बुधवार की टिकट उपलब्धता

ट्रेन का नाम सीटों की स्थिति
वंदे भारत एक्सप्रेस 87 वेटिंग
पटना-नई दिल्ली वंदे भारत त्योहार विशेष (CC) 38 वेटिंग
पटना-नई दिल्ली वंदे भारत त्योहार विशेष (EC) रिग्रेट
वाराणसी-नई दिल्ली वंदे भारत (CC) 138 वेटिंग
वाराणसी-नई दिल्ली वंदे भारत (EC) रिग्रेट
पूर्वा एक्सप्रेस जगह नहीं
प्रयागराज एक्सप्रेस वेटिंग
कैफियत एक्सप्रेस वेटिंग
विक्रमशिला एक्सप्रेस जगह नहीं
राजेंद्रनगर टर्मिनल-नई दिल्ली तेजस एक्सप्रेस जगह नहीं
संपूर्ण क्रांति सुपरफास्ट एक्सप्रेस जगह नहीं
रांची-नई दिल्ली गरीब रथ एक्सप्रेस जगह नहीं
 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।