विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दीपावली-छठ पर घर जाने वाले यात्रियों की मुश्किलें बढ़ीं, स्पेशल ट्रेनों में ज्यादा किराया, फिर भी आ रहीं लेट

Published: Mon, 19 Oct 2026 06:47 PM (IST)

त्योहारों पर घर जाने वाले यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं, क्योंकि स्पेशल ट्रेनों में सामान्य से 30% अधिक किराया ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. स्पेशल ट्रेनों में सामान्य से 30% अधिक किराया।

  2. त्योहारी सीजन में ट्रेनें घंटों देरी से चल रही हैं।

  3. कानपुर सहित यात्रियों को भारी असुविधा का सामना।

जागरण संवाददाता, कानपुर। नवरात्र, दीपावली, छठ समेत त्योहारों पर घर पहुंचने के लिए अगर किसी स्पेशल ट्रेन में टिकट ले रहे हैं तो सजग रहें। कहीं त्योहार ट्रेन पर यात्रा करते ही न बीत जाए। इन ट्रेनों में टिकट दर सामान्य ट्रेन से 30 प्रतिशत अधिक है, फिर भी लेटलतीफी चल रही है।


दीपावली व छठ को लेकर रूटीन ट्रेनों में मारामारी के बाद रेलवे ने कई स्पेशल ट्रेनों की घोषणा की है। इन ट्रेनों में सफर करने वाले यात्री टिकट कराने के बाद से परेशान हो रहे हैं। पहले महंगा किराया देकर टिकट ले रहे हैं। दूसरे सफर में इस बात की गारंटी नहीं है कि वे समय से अपने गंतव्य पर पहुंचेंगे भी की नहीं।

कानपुर के यात्री विपिन गुप्ता ने बताया कि भोपाल से गोरखपुर स्पेशल में सवार हुए। ट्रेन सेंट्रल स्टेशन पर निर्धारित समय से छह घंटे लेट आई।

ऐसे ही मोहम्मद अफरोज ने बताया कि पटना से ट्रेन नंबर 04051 हावड़ा-दिल्ली स्पेशल में बैठे। ट्रेन 14.35 घंटे लेट गोविंदपुरी पहुंची। इसके अलावा गोरखपुर स्पेशल में भोपाल से बैठे नितिन गुप्ता की भी यही शिकायत रही। भोपाल में उन्हें ये ट्रेन एक घंटे की देरी से मिली। कानपुर आते-आते ये ट्रेन छह घंटे लेट हो चुकी थी।

त्योहारी सीजन में ये स्पेशल ट्रेनें समय से गंतव्य पर पहुंचेंगी, इसको लेकर कोई गारंटी भी नहीं है। दूसरी ओर रेलवे की ओर से लगातार स्पेशल ट्रेनों की घोषणा की जा रही है।

इधर, आनुपुर से बरीपाल के बीच स्थित क्रासिंग 10 दिन बंद रहेगी

आनुपुर से बरीपाल को जाने वाली सड़क पर स्थित रेलवे क्रासिंग पर 20 अक्टूबर को सुबह आठ बजे से 30 अक्टूबर को शाम छह बजे तक बंद रहेगी। सीनियर सेक्शन इंजीनियर उपेंद्रक कुमार के मुताबिक हमीरपुर रोड रेलवे स्टेशन और यमुना साउथ बैंक स्टेशन के बीच स्थित समपार संख्या- 48 पर मरम्मत का कार्य किया जाना है। इस दौरान वैकल्पिक मार्गों से वाहन चालक निकल सकते हैं।

 

यह भी पढ़ें- 'मुझे कच्चा बादाम से दिक्कत...'Anjali Arora ने कानपुर इवेंट कंट्रोवर्सी पर तोड़ी चुप्पी, उठाई सेफ्टी की बात

यह भी पढ़ें- Ramleela: शोभन सरकार की एक सीख और बदल गई इस युवा की जिंदगी..उन्नाव की रामलीला में छाया LLB छात्र का 'राम अवतार'