विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'मुझे कच्चा बादाम से दिक्कत...'Anjali Arora ने कानपुर इवेंट कंट्रोवर्सी पर तोड़ी चुप्पी, उठाई सेफ्टी की बात

Published: Mon, 19 Oct 2026 04:16 PM (IST)

एक्ट्रेस अंजलि अरोड़ा ने कानपुर गरबा इवेंट से अचानक बाहर निकलने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।

अंजलि अरोड़ा ने कंट्रोवर्सी पर रखी बात

अंजलि अरोड़ा ने कंट्रोवर्सी पर रखी बात

HighLights

  1. कानपुर इवेंट से क्यों बाहर निकलीं अंजलि अरोड़ा

  2. एक्ट्रेस को इवेंट मे अनसेफ फील हुआ

  3. आयोजकों के व्यवहार पर उठाए सवाल

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बीते दिनों एक्ट्रेस अंजलि अरोड़ा (Anjali Arora) अपनी फिल्म 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' को लेकर चर्चा में थीं। एक्ट्रेस ने फिल्म में माता सीता का रोल निभाया था और इसकी वजह से उन्हें काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा।

इसके बाद एक्ट्रेस का कानपुर से एक वीडियो वायरल हुआ जहां वो एक गरबा इवेंट के लिए गई थीं। जैसी ही डीजे पर कच्चा बादाम गाना बजा अंजलि डांडिया नाइट से बाहर निकल गईं। इस मामले पर भी काफी विवाद हुआ और अब अंजलि ने कई सारे वीडियो जारी कर अपना पक्ष रखा है।

जनता का प्यार मायने रखता है - अंजलि

पहले वीडियो में, अंजलि ने कहा कि कानपुर इवेंट में उनसे मिलने आए लोगों का प्यार उनके लिए किसी भी शो, कॉन्ट्रैक्ट या पैसे से कहीं बढ़कर है। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि वह भी एक इंसान हैं, उनकी भी अपनी गरिमा और आत्म-सम्मान है और उनकी सुरक्षा सबसे महत्वपूर्ण है।

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by Anjali Arora (@anjimaxuofficially)

उन्होंने कहा, 'मैं कानपुर इवेंट में अपने प्रशंसकों से मिलने और उनका मनोरंजन करने गई थी, न कि किसी विवाद का हिस्सा बनने।'

मेरे कमरे तक 25 लोग आए

अंजलि ने बताया कि जब वो कानपुर पहुंची तो उनके साथ कई ऐसी घटनाएं हुईं जो उन्हें बहुत अजीब लगीं। एक्ट्रेस ने कहा कि जब वह कानपुर पहुंचीं, तो उन्हें लेने आई कार में पहले से ही तीन आदमी बैठे हुए थे। जब वह होटल पहुंचीं, तो लॉबी में काफी लोग मौजूद थे, और लगभग 25 लोग उन्हें उनके कमरे तक छोड़ने आए।

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by Anjali Arora (@anjimaxuofficially)

उन्होंने कहा कि उन्हें कच्चा बादाम गाने से कोई दिक्कत नहीं है बल्कि यही वो गाना है जिसकी वजह से लोग उन्हें पहचानते हैं। एक्ट्रेस ने कहा कि उन्हें बहुत अनसेफ फील हुआ इसलिए वो इवेंट से निकल गईं।

अंजलि का मकसद किसी की इंसल्ट करना नहीं

उन्होंने आगे बताया कि जब उन्होंने खाना ऑर्डर किया, तो वेटर के साथ तीन और आदमी उनके कमरे में आ गए, और हर 10 मिनट में कोई न कोई उनके कमरे की घंटी बजा रहा था। अंजलि के कहा कि उन्हें कानपुर से कोई दिक्कत नहीं है लेकिन वहां जो उनके साथ व्यवहार हुआ वो बहुत ही गलत था। वो कानपुर की इंसल्ट नहीं करना चाहतीं।

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by Anjali Arora (@anjimaxuofficially)

एक अन्य वीडियो में अंजलि ने कहा कि उन्होंने इवेंट आयोजकों से कहा कि वे सबूत के साथ अपनी बात रखें। साथ ही, वह खुद भी सबूत दिखाने के लिए तैयार हैं। उन्होंने इवेंट में उन्हें देखने आए दर्शकों से माफी मांगी। वीडियो के आखिर में अभिनेत्री ने बताया कि उनकी लीगल टीम इस मामले पर काम कर रही है।

यह भी पढ़ें- 'नेगेटिव मार्केटिंग करवाई, पैसे खिलाए...' अंजलि अरोड़ा की 'महाकाव्य' के प्रोड्यूसर ने Ramayana की टीम पर लगाए आरोप

यह भी पढ़ें- 'पहले देखें फिर राय...' मीम्स पर Anjali Arora का जवाब, महाकाव्य श्री रामायण कथा को लेकर हुई थीं ट्रोल