यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 26, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
कानपुर के दीनू गैंग के सदस्य इनामी दीपक जादौन ने किया सरेंडर, पुलिस को चकमा देने पगड़ी बांध पहुंचा कोर्ट
Kanpur News दीनू गैंग का सदस्य दीपक जादौन सिख की पगड़ी पहन आत्म समर्पण करने कोर्ट पहुंचा। दीनू गैंग का ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, कानपुर। 50 हजार के इनामी दीपक जादौन ने मंगलवार को कोर्ट में सरेंडर कर दिया। दीपक ने पुलिस को चकमा देने के लिए सरदार के वेश में कोर्ट पहुंचा। नौबस्ता थाना क्षेत्र के यशोदा नगर निवासी दीपक जादौन जेल में बंद दीनू उपाध्याय गैंग का सदस्य है। वह दीनू के साथ जमीनों पर कब्जे, अपहरण और रंगदारी समेत कई मामलों में नामजद है। दीपक जादौन घर छोड़कर भाग निकला था।
मंगलवार को दीपक जादौन ने भेष बदलकर कोर्ट में सरेंडर कर दिया। दीपक के अधिवक्ता जितेंद्र कुमार उसे खुले आम सरदार के भेष में कोर्ट लेकर पहुंचे। इस दौरान कोई भी पुलिस कर्मी उसे पहचान ही नहीं सका। एसीजे जूनियर डिवीजन-4 मनीषा गुप्ता की कोर्ट में दीपक ने सरेंडर कर दिया।