विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 14, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दीक्षा ने रोशन किया कानपुर का नाम, प्रदेश की प्रतिभागियों को पछाड़ बनीं पहली योगासन खेल रेफरी

By Abhishek AgnihotriEdited By:
Published: Wed, 14 Apr 2021 12:11 PM (IST)Updated: Wed, 14 Apr 2021 05:41 PM (IST)

प्रदेशभर के प्रतिभागियों को पछाड़कर कानपुर की दीक्षा ने परीक्षा पास की है वह योग के साथ आत्मरक्षा के लिए ...और पढ़ें

कानपुर की दीक्षा को पहली रेफरी बनने पर सम्मान मिला।
कानपुर की दीक्षा को पहली रेफरी बनने पर सम्मान मिला।

कानपुर, जेएनएन। शहर की दीक्षा ने एक बार फिर कानपुर का नाम रोशन किया है। उन्होंने उत्तर प्रदेश योगासन खेल संघ द्वारा आयोजित स्टेट योगासन खेल रेफरी ओरिएंटेशन प्रोग्राम में रेफरी परीक्षा पास की है। योग को बढ़ावा देने को लेकर उनकी शहर में अलग पहचान है। वह योग के साथ आत्मरक्षा के लिए ताइक्वांडो में भी ब्लैक बेल्ट हासिल कर चुकीं हैं।

उप्र योगासन खेल रेफरी परीक्षा में विभिन्न जनपदों के लगभग 60 से ज्यादा प्रतिभागियों से हिस्सा लिया। इसमें दीक्षा ने अपने कौशल से परीक्षा उत्तीर्ण की और पहली रेफरी बनकर शहर का नाम रोशन किय। इसके लिए दीक्षा को उच्च शिक्षा राज्यमंत्री नीलिमा कटियार और आइआइटी जोधपुर के पूर्व डिप्टी डायरेक्टर प्रो. प्रवाल सिन्हा ने सम्मानित किया है।

प्रदेशभर में योग खेल रेफरी की परीक्षा उत्तीर्ण करने वाली शहर की होनहार की उपलब्धि पर उप्र योगासन खेल संघ के महासचिव आचार्य विपिन और सह सचिव डॉ. सोनाली धनवानी ने खुशी जाहिर की। कैंट निवासी दीक्षा ने बताया कि मां पूनम गुप्ता ने हमेशा योग व खेल में बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। इसके चलते उन्होंने ताइक्वांडो में ब्लैक बेल्ट हासिल की। दीक्षा ने बताया कि वे वर्तमान में डीएवी डिग्री कॉलेज से योग में डिप्लोमा कर रहीं हैं। योग को जन-जन तक पहुंचाने के लिए वे निरंतर योग कार्यशाला व निश्शुल्क प्रशिक्षण देकर शहर में चर्चित रहती है।