विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कानपुर में कांशीराम अस्पताल में डीजी हेल्थ का औचक निरीक्षण, अव्यवस्थाओं पर भड़के, एक सप्ताह का अल्टीमेटम

Published: Mon, 19 Oct 2026 09:58 PM (IST)

डीजी हेल्थ डॉ. पवन कुमार अरुण ने कानपुर के रामादेवी स्थित कांशीराम अस्पताल का निरीक्षण किया और वहां गंदगी, टूटी ...और पढ़ें

कांशीराम अस्पताल रामादेवी में पहुंचे डीजी हेल्थ डाॅ. पवन कुमार अरुण। मरीज के लिए डाली गई फटी गंदी चादर देखते हुए ।  जागरण

कांशीराम अस्पताल रामादेवी में पहुंचे डीजी हेल्थ डाॅ. पवन कुमार अरुण। मरीज के लिए डाली गई फटी गंदी चादर देखते हुए । जागरण

HighLights

  1. डीजी हेल्थ ने कांशीराम अस्पताल में गंदगी, टूटी खिड़कियों पर नाराजगी जताई।

  2. मरीजों को बाहर से दवाएं खरीदने पर भी सवाल उठाए गए।

  3. अस्पताल प्रबंधन को व्यवस्था सुधारने के लिए एक सप्ताह का अल्टीमेटम।

जागरण संवाददाता, कानपुर। रामादेवी स्थित कांशीराम अस्पताल में सोमवार शाम निरीक्षण के दौरान डीजी हेल्थ डाॅ. पवन कुमार अरुण को जगह-जगह अव्यवस्थाएं मिलीं। परिसर में पान मसाले की पीक, गंदगी, खिड़कियों के टूटे शीशे, मरीजों के बेड पर फटी-गंदी चादरें और खराब लिफ्ट देखकर उन्होंने नाराजगी जताई। व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी संभालने वालों को फटकार लगाते हुए एक सप्ताह में सुधार का अल्टीमेटम दिया।


जनरल वार्ड में मरीजों के बेड पर गंदी चादरें मिलने पर डीजी हेल्थ उन्हें जांच के लिए अपने साथ ले गए। वहीं, आपरेशन के बाद भर्ती महिला मरीज के तीमारदार ने बाहर से खरीदी गई दवाएं दिखाईं तो उन्होंने सवाल उठाया कि अस्पताल में एंटीबायोटिक उपलब्ध होने के बावजूद बाहर से दवाएं क्यों मंगाई जा रही हैं। आपरेशन के नाम पर वसूली की शिकायत की भी जांच कराने की बात कही।


अस्पताल में खरीदे गए ग्लव्स और सिरिंज की गुणवत्ता पर भी उन्होंने सवाल उठाए। स्त्री रोग विभाग में मेडिकोलीगल रिपोर्ट की आनलाइन फीडिंग न होने पर नाराजगी जताते हुए ड्यूटी डाक्टरों को प्रशिक्षित करने के निर्देश दिए। अस्पताल प्रबंधन को व्यवस्थाएं दुरुस्त करने और कमियों की जांच कराने की चेतावनी दी। निरीक्षण के दौरान सीएमओ डाॅ. हरिदत्त नेमी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- Silver Price Updates: चांदी के भाव गिरे तो दीपावली से पहले कारोबार में तेजी, रोज खप रही दो टन चांदी, सिक्कों की बढ़ी मांग

यह भी पढ़ें- दीपावली-छठ पर घर जाने वाले यात्रियों की मुश्किलें बढ़ीं, स्पेशल ट्रेनों में ज्यादा किराया, फिर भी आ रहीं लेट