Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मंगल प्रवेश यात्रा : मुनि की राह में फैलाए फूल और उतारी आरती, कानपुर में गुरुवर ने दिया आशीष

    By Abhishek AgnihotriEdited By:
    Updated: Sun, 24 Jan 2021 10:58 AM (IST)

    कानपुर में ढोल नगाड़ों के बीच आचार्य प्रसन्न सागर और मुनि पीयूष सागर महाराज पद यात्रा कराते हुए अननंदपुर जैन मंदिर पहुंचे। मंगल प्रवेश यात्रा मार्ग पर भक्तों ने आरती उतारी और पुष्प वर्षा की भक्ति में झूमते रहे अनुयायी।

    Hero Image
    कानपुर जैन धर्म का कार्यक्रम सात दिन तक चलेगा।

    कानपुर, जेएनएन। जैन वासियों को संस्कार और धर्म की शिक्षा देने के लिए आए मुनि पीयूष सागर महाराज और आचार्य प्रसन्न सागर महाराज रविवार को प्रात:काल पदयात्रा करते हुए आनंदपुरी जैन मंदिर पहुंचे। यहां पर सात दिन प्रवास करेंगे और गुरु भक्ति संस्कारशाला स्वाध्याय और विभिन्न प्रकार के पूजन अर्चन संपन्न कराएंगे। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    किदवई नगर स्थित आनंदपुरी जैन मंदिर में प्रवास के लिए जरीब चौकी स्थित जैन मंदिर से मंगल प्रवेश यात्रा निकाली गई। यात्रा में जैन धर्म के अनुयायियों ने ढोल नगाड़ों से आचार्यश्री का स्वागत किया। यात्रा मार्ग पर जरीब चौकी अचार्य नगर अनवरगंज पर अनुयायियों ने मुनि पीयूष सागर महाराज और आचार्य प्रसन्न सागर महाराज के साथ पदयात्रा कर रहे पर्व सागर महाराज की आरती उतारकर अभिनंदन किया। ध्वज पताका के साथ चल रही मंगल प्रवेश यात्रा में हर कोई गुरुवर की एक झलक पाने को आतुर दिखा। यात्रा मार्ग में आचार्य श्री ने अनुयायियों को आशीष दिया।

    मंगल प्रवेश यात्रा में अनुयाई भजनों पर नृत्य करते रहे। जन्म जन्म का साथ है हमारा तुम्हारा भजन पर महिलाओं ने गुरुवर की आरती उतार सुख समृद्धि की कामना की। यात्रा मार्ग में जियो और जीने दो का संदेश देते रहे। अनवरगंज स्टेशन के पास जैन अनुयाई विनोद कुमार जैन ने अनुयायियों को फलाहार कराया और प्रभु महाराज की आरती उतारी।

    आनंदपुरी जैन मंदिर पहुंचने पर अनुयायियों द्वारा गुरुवर पर पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। मंदिर में पारसनाथ भगवान का शांतिधारा अभिषेक कर विधि विधान से पूजन किया। विशेष पूजा और शांति धारा अभिषेक के बाद गुरुवर अनुयायियों को गुरु भक्ति के माध्यम से आशीष देकर विश्राम करेंगे। पहली बार शहर पधारे प्रसन्न सागर महाराज और पीयूष सागर महाराज का भक्तों ने जोर-शोर से स्वागत कर खुशी जाहिर की।