विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Dengue Alert: वायरल बुखार समझकर न करें नजरअंदाज, सिरदर्द से लेकर हड्डियों के दर्द तक ये हैं डेंगू के संकेत

Published: Wed, 16 Sep 2026 07:36 PM (IST)

कानपुर में वर्षा के बाद जलभराव से डेंगू के मच्छर पनप रहे हैं, जिससे अस्पतालों में वायरल बुखार और डेंगू ...और पढ़ें

यह एक प्रतीकात्मक तस्वीर है।

यह एक प्रतीकात्मक तस्वीर है।

HighLights

  1. कानपुर में वर्षा के बाद जलभराव से डेंगू का खतरा बढ़ा

  2. सिरदर्द, आंखों में दर्द, मांसपेशियों में दर्द डेंगू के मुख्य लक्षण

  3. जलभराव रोकें, पूरी बांह के कपड़े पहनें, खानपान सुधारें बचाव हेतु

जागरण संवाददाता, कानपुर। वर्षा के दिनों में हुए जगह-जगह जलभराव से डेंगू के मच्छर पनप रहे हैं। इस कारण अस्पताल में वायरल बुखार के साथ सिरदर्द, आंखों में दर्द, मांसपेशियों और हड्डियों में तेज दर्द, स्किन पर लाल चकत्ते, कमजोरी, थकान महसूस होना, उल्टी, भूख कम लगना, सांस लेने में दिक्कत के मरीजों की संख्या बढ़ रही है।

एलएलआर, उर्सुला, केपीएम और कांशीराम चिकित्सालय के मेडिसिन विभाग की ओपीडी में हर दिन डेंगू के प्राथमिक लक्षणों के साथ 300 से ज्यादा मरीज पहुंच रहे हैं। इमरजेंसी में किडनी, लिवर और सांस लेने की समस्या से ग्रसित मरीज हर दिन भर्ती हो रहे हैं। डेंगू के डंक पर जागरूक करते हुए पढ़िए अंकुश शुक्ल की रिपोर्ट...

वर्षा के बाद जलभराव में डेंगू का एडीज एजिप्टी मच्छर पनपता है। जो वायरल संक्रमण के साथ डेंगू का कारण बनता है। जलभराव के कारण इन दिनों में मच्छरों की संख्या बढ़ जाती है। यह मच्छर दिन में काटता है और तेज बुखार के साथ सर्दी का अहसास कराता है। समय पर इसके लक्षणों की पहचान करने से गंभीरता से बचा जा सकता है।

मेडिसिन विभाग के वरिष्ठ प्रो. जेएस कुशवाहा ने बताया कि डेंगू का मच्छर काटने पर प्रतिरोधक क्षमता पर असर डालता है और डेंगू हैमरेज फीवर का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए इन दिनों तेज बुखार, तेज सिरदर्द, आंखों में दर्द, मांसपेशियों में ऐंठन, कमजोरी, थकान, उल्टी, भूख कम लगना, प्लेटलेट्स में गिरावट, सांस लेने में समस्या दिखने पर विशेषज्ञ डाक्टर को जरूर दिखाएं। लक्षणों की पहचान में देरी जानलेवा साबित हो सकती है।

बचाव के लिए रखें इन बातों का ध्यान

  • घर के आस-पास जलभराव नहीं होने दें।
  • लार्वा नाशक दवा स्प्रे करें।
  • घर में पूरी बांह के कपड़े पहनें।
  • घर के आस-पास और बाहर कीटनाशक का प्रयोग करें।
  • घर के अंदर रखें गमले, छत, कूलर पर जमा पानी को साफ करें।
  • किचन, फ्रिज की ट्रे को नियमित रूप से साफ करें।


खान-पान को करें बेहतर

  • खाने में आंवला, संतरा, नींबू, कीवी, पपीता का सेवन करें।
  • लहसुन, अदरक, हल्दी खाने में प्रयोग करें।
  • दही, छाछ और अंकुरित अनाज का खाने में प्रयोग करें।


एक नजर में मामले

  • जनवरी से अभी तक डेंगू के 94 मामले सामने आ चुके हैं।
  • 14 मामलों में मलेरिया की पुष्टि हो चुकी है।
  • 50 से ज्यादा घरों में हर दिन नष्ट किए जा रहे लार्वा ।

 

यह भी पढ़ें- Kanpur Plane Crash: दो पायलटों की मौत के बाद DGCA का बड़ा फैसला, Garg Aviation की प्रशिक्षु उड़ानों पर रोक

यह भी पढ़ें- आखिर मौत के छह साल बाद बना कानपुर के विकास दुबे का डेथ सर्टिफिकेट, इस मामले में ऋचा दुबे को जाना पड़ा था हाई कोर्ट