विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सीएसजेएमयू के मुक्केबाजों का जलवा, अंतर-महाविद्यालय बाक्सिंग में बने ओवरआल चैंपियन

Published: Tue, 13 Oct 2026 07:43 PM (IST)

छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के खिलाड़ियों ने अंतर-महाविद्यालय बाक्सिंग प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर ओवरआल चैंपियनशिप जीती। पुरुष वर्ग ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. सीएसजेएमयू ने अंतर-महाविद्यालय बाक्सिंग में ओवरआल चैंपियनशिप जीती

  2. पुरुष वर्ग में छह स्वर्ण पदक मुक्केबाजों ने अपने नाम किए

  3. महिला वर्ग में दो स्वर्ण पदक सीएसजेएमयू के खाते में आए

कानपुर: छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) के खिलाड़ियों ने अंतर-महाविद्यालय बाक्सिंग प्रतियोगिता 2026-27 में शानदार प्रदर्शन कर ओवरआल चैंपियनशिप जीती। पुरुष वर्ग में राज कुमार, अभिषेक शर्मा, रतन दीप, गौरव विशिष्ट, सागर और आयुष्मान यादव ने स्वर्ण पदक हासिल किए। महिला वर्ग में शिवांगी पाल और पलक शुक्ला स्वर्ण पदक जीतने में सफल रहीं।


महिला वर्ग में डीबीएस की यशिका राज, पीडी महिला महाविद्यालय की अनन्या माथुर, बद्री विशाल पीजी कालेज की आस्था वर्मा और हलीम मुस्लिम कालेज की उम्मे नबा ने भी स्वर्ण पदक जीते। पुरुष वर्ग में पीपीएन के कपिल कुमार, प्रांजल अटेरवार और अंश यादव ने स्वर्ण पदक अपने नाम किए। प्रतियोगिता में विभिन्न महाविद्यालयों के खिलाड़ियों ने अलग-अलग भार वर्गों में मुकाबले किए।

प्रतियोगिता का शुभारंभ डा. राजेश प्रताप सिंह की उपस्थिति में हुआ। इस दौरान विभागाध्यक्ष डा. प्रभाकर पांडेय, खेल सुविधा निदेशक डा. श्रवण कुमार यादव और खेल सचिव शुभम हजरिया सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

वालीबाल में सीएसजेएमयू की पुरुष टीम बनी विजेता

छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) की पुरुष वालीबाल टीम ने अंतर-महाविद्यालय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब जीता। वहीं, महिला खिलाड़ियों ने भी बेहतर तालमेल और खेल कौशल का प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा दिखाई।


प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि डा. राजेश प्रताप सिंह ने किया। पुरुष टीम ने सटीक सर्विस, प्रभावी अटैक और मजबूत रक्षात्मक रणनीति के दम पर जीत हासिल की। शारीरिक शिक्षा विभागाध्यक्ष डा. प्रभाकर पांडेय, खेल सुविधा निदेशक डा. श्रवण यादव और खेल सचिव शुभम हजरिया आदि मौजूद रहे।

इधर, सिख गुरुओं के इतिहास और शहादत का आनलाइन डिप्लोमा शुरू

सिख गुरुओं के जीवन, दर्शन, शिक्षाओं और बलिदान की परंपरा को अकादमिक अध्ययन से जोड़ने के लिए छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) में ‘सिख गुरु इतिहास एवं शहादत’ डिप्लोमा पाठ्यक्रम शुरू किया गया है। गुरु तेग बहादुर रिसर्च चेयर के अंतर्गत संचालित इस पाठ्यक्रम की आनलाइन कक्षाएं भी शुरू हो गई हैं।

पाठ्यक्रम में विशेष रूप से गुरु तेग बहादुर जी के जीवन, शिक्षाओं और धार्मिक स्वतंत्रता की रक्षा के लिए दिए गए सर्वोच्च बलिदान का अध्ययन कराया जाएगा। इसका उद्देश्य भारत और दुनिया भर के सिख युवाओं को अपनी ऐतिहासिक व सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने के साथ अंतरधार्मिक सद्भाव, सामाजिक समरसता और मानवता के मूल्यों को बढ़ावा देना है। शुभारंभ पर गुरबाणी कीर्तन भी प्रस्तुत किया गया। इस दौरान रिसर्च चेयर के निदेशक जेएस अरोड़ा, जसवीन कौर और स्कूल आफ लैंग्वेजेज के निदेशक डा. सर्वेश मणि त्रिपाठी उपस्थित रहें। वि.

 

यह भी पढ़ें- कानपुर वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! पहली बार कॉरिडोर-2 पर दौड़ी मेट्रो, तीन अंडरग्राउंड स्टेशनों से गुजरी, जानें पूरा रूट

यह भी पढ़ें- 30 कैमरे लगे थे, फिर भी बदमाश नहीं दिखे… कानपुर में भाजपा के वरिष्ठ नेता को फार्म हाउस में बंधक बना 25 लाख लूटे