विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सीएसजेएमयू की सेमेस्टर परीक्षाएं 14 नवंबर से शुरू, प्रवेश पत्र जारी

Published: Tue, 10 Nov 2026 10:41 PM (GMT+05:30)

छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) की विषम सेमेस्टर और अन्य परीक्षाएं 14 नवंबर से शुरू होंगी, जिसमें लगभग 4.50 ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. सीएसजेएमयू की परीक्षाएं 14 नवंबर से होंगी शुरू।

  2. लगभग 4.50 लाख परीक्षार्थी 399 केंद्रों पर देंगे परीक्षा।

  3. प्रवेश पत्र जारी, तीन पालियों में होंगी परीक्षाएं।

जागरण संवाददाता, कानपुर। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) की विषम सेमेस्टर और अन्य परीक्षाएं 14 नवंबर से शुरू होंगी। इनमें करीब 4.50 लाख परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा के लिए सीएसजेएमयू के परिक्षेत्र में आने वाले सभी जिलों में कुल 399 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इनमें 56 केंद्रों को माडल केंद्र के रूप में विकसित किया गया है।

सेमेस्टर परीक्षा के लिए विश्वविद्यालय ने परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र भी जारी कर दिए हैं। विद्यार्थियों को सलाह दी गई है कि वे प्रवेश पत्र में परीक्षा केंद्र, विषय और परीक्षा की तिथि का मिलान कर लें, ताकि परीक्षा के दिन किसी तरह की परेशानी न हो।


सीएसजेएमयू से संबद्ध करीब 630 महाविद्यालयों के विद्यार्थी इन परीक्षाओं में शामिल होंगे। परीक्षा में मेजर, माइनर, को-करीकुलर और वोकेशनल विषय शामिल हैं। माइनर और को-करीकुलर विषयों की परीक्षा डेढ़ घंटे की होगी, जबकि वोकेशनल विषयों के लिए एक घंटे का समय निर्धारित किया गया है। इन विषयों की परीक्षा बहुविकल्पीय प्रश्न (एमसीक्यू) प्रारूप में होगी। वहीं, मेजर विषयों की लिखित परीक्षा दो घंटे की होगी।


परीक्षाएं तीन पालियों में आयोजित की जाएंगी। पहली पाली सुबह 8:30 से 10:30 बजे तक, दूसरी पाली सुबह 11:30 से दोपहर 1:30 बजे तक और तीसरी पाली दोपहर 2:30 से शाम 4:30 बजे तक चलेगी। विश्वविद्यालय ने सभी 399 केंद्रों पर परीक्षा के सुचारु संचालन के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। 56 माडल केंद्रों पर परीक्षार्थियों की सुविधाओं और परीक्षा संबंधी व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें- कानपुर में छोटे भाई ने ईंट से कूचकर की बड़े भाई की हत्या, पत्नी और बेटी ने भी पीटा, दो गिरफ्तार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।