Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Conversion In UP: कानपुर में मतांतरण मामले में फ्लैट में न‍ियम‍ित आने वाले 51 लोगों की सूची तैयार, पूछताछ शुरू

    By Jagran NewsEdited By: Prabhapunj Mishra
    Updated: Sun, 12 Mar 2023 12:36 PM (IST)

    कानपुर के चाणक्यपुरी इलाके में ज‍िस फ्लैट में मतांतरण का खेल चल रहा था अब पुल‍िस ने वहां रोज आने वाले 51 लोगों सूची तैयार कर ली है। अब पुल‍िस उनसे पूछताछ कर रही है। बता दें क‍ि मुंबई से कनेक्शन मिले हैं। पुल‍िस फंडिंग के सुराग तलाश रही है।

    Hero Image
    Conversion In UP: कानपुर में मतांतरण का मामला

    कानपुर, जागरण संवाददाता। चकेरी के चाणक्यपुरी में मतांतरण के खेल के मामले में पुलिस कई बिंदुओं पर छानबीन कर रही है। अब पुलिस यहां नियमित आने वाले लोगों पर शिकंजा कसेगी। इसके लिए पुलिस ने सूची तैयार की है। उस सूची के आधार पर पुलिस लोगों से पूछताछ करनी शुरू कर दी है। वहीं फंडिंग को लेकर भी एक टीम छानबीन कर रही है।चकेरी के चाणक्यपुरी में डीआरडीओ कर्मी के मकान में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने मतांतरण का खेल पकड़ा था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मतांतरण के खेल में जांच में जुटी कानपुर पुल‍िस

    • पुलिस ने मौके से रजत शाह और अमित मसीह को गिरफ्तार करने के साथ ही बड़ी मात्रा में धार्मिक साहित्य, प्रचार प्रसार संबंधी दस्तावेज, सीडी, एलईडी समेत अन्य आपत्तिजनक सामान बरामद किया था।
    • पुलिस ने दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। मामले की छानबीन में सामने आया था कि गिरोह के मुंबई से कनेक्शन सामने आये हैं।
    • पकड़े गए रजत शाह का भाई राबिन भी मुंबई में मतांतरण का काम करता है। वहीं से मतांतरण से पूर्व शुद्धीकरण की प्रक्रिया के लिए जो पवित्र जल लाया जाता था वह भी गिरोह का ही कारिंदा मुंबई से लेकर आता था।
    • कमिश्नरेट के अधिकारियों ने बताया कि चर्च पर नियमित आने वाले लोगों की सूची तैयार की जा रही है। अब तक 51 लोगों के नाम प्रकाश में आये हैं।
    • इनमें से कुछ लोगों से पूछताछ की गई है। अन्य लोगों से भी पूछताछ करके आगे की कार्रवाई की जाएगी।

    ग्रामीण इलाकों से लाए जाते थे बच्चे

    मतांतरण के खेल में शामिल लोग आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को गरीबी दूर करने, शादी कराने, बच्चों की पढ़ाई का खर्च उठाने आदि का झांसा देकर उन्हें मतांतरण के लिए तैयार करते थे। उनके निशाने पर ग्रामीण इलाके होते थे। क्योंकि वह कम पढ़े लिखे और जानकार होते हैं। जिससे इन्हें भ्रमित करने में आसानी होती है। इतना ही नहीं जिन लोगों को लाया जाता है। उन्हें छोटे-छोटे वीडियो प्रोजेक्टर के माध्यम से दिखाया जाता है।

    कोरिया से फंडिंग की आशंका

    चकेरी में मतांतरण के मामले में आरोपित बार-बार बयान बदल रहा है। उसे रिमांड पर लेने के लिए न्यायालय में अर्जी डाली गई है। थाना प्रभारी रत्नेश सिंह ने बताया कि जो भी साहित्य मिला है वह अधिकतर कोरियन भाषा का होना सामने आया है। रजत ने मुंबई निवासी अपने भाई राबिन के आधार कार्ड पर फ्लैट का एग्रीमेंट कराने की पुष्टि हुई है। चार पास बुक के जरिये खातों के बारे में जानकारी जुटाकर फंडिंग का स्रोत पता लगाने के प्र?ास किए जा रहे हैं।

    मतांतरण के मामले में फंडिंग का तो पता लगाया जा रहा है। इसके साथ ही यहां नियमित आने वाले लोगों की सूची तैयार की जा रही है। अब 51 लोगों के नाम प्रकाश में आये हैं। इसमें कुछ लोगों से पूछताछ की गई है।

    आनंद प्रकाश तिवारी, संयुक्त पुलिस आयुक्त

    comedy show banner
    comedy show banner