सलमान खुर्शीद की पत्नी लुईस ने किया चुनाव में उतरने का ऐलान, बताया- इस विधानसभा सीट से ठोकेंगी ताल
पार्टी की प्रत्याशिता के सवाल पर लुईस खुर्शीद ने कहा कि वह कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के कहने पर वह क्षेत्र में सक्रिय हुई हैं। अन्य लोग भी पार्टी से टिकट मांग रहे हैं लेकिन उन लोगों यह नहीं पता कि उनका अभी झंडा कौन सा है।

फर्रुखाबाद, जेएनएन। पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद की पत्नी पूर्व विधायक लुईस खुर्शीद ने आगामी विधानसभा चुनाव में सदर सीट से मैदान में उतरने का ऐलान कर दिया है। इस संबंध उन्होंने स्वतंत्रता दिवस पर कई कार्यकर्ताओं के यहां दौरा कर उनसे मंत्रणा की। इस दौरान पत्रकारों से वार्ता करते हुए उन्होंने कहा कि जिले में कोई विकास नहीं हुआ है। केंद्र सरकार के पास ऐसी योजना है कि यहां पर तत्काल कैंसर अस्पताल बन जाए, लेकिन यहां के विधायकों ने पैरवी ही नहीं की। जबकि फर्रुखाबाद और उसके आसपास इलाकों में तंबाकू और बीड़ी का अधिक प्रयोग होने के कारण यहां कैंसर अस्पताल की काफी जरूरत है।
पार्टी की प्रत्याशिता के सवाल पर लुईस खुर्शीद ने कहा कि वह कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के कहने पर वह क्षेत्र में सक्रिय हुई हैं। अन्य लोग भी पार्टी से टिकट मांग रहे हैं, लेकिन उन लोगों यह नहीं पता कि उनका अभी झंडा कौन सा है। लुईस खुर्शीद ने कभी अपनी पार्टी का झंडा नहीं बदला। उन्होंने कहा कि उनकी सबसे बड़ी खासियत है कि वह सभी लोगों के घर के अंदर तक जा सकती हैं। इससे महिलाओं में उनकी खास पकड़ होगी।
लुईय खुर्शीद ने कही ये बात: लुईस खुर्शीद बोलीं कि महिलाओं को उनके घरों में ही रोजगार मुहैया कराने के प्रयास किए जाएंगे। इसके लिए कई अगरबत्ती कंपनियों से बात हुई है कि वह अपने कारखाने फर्रुखाबाद में स्थापित करें। वह जीतीं तो फर्रुखाबाद में विकास कराए जाएंगे। उन्होंने बताया कि फर्रुखाबाद में जो भी विकास हुए हैं, वह उनके पति पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद के संसदीय कार्यकाल में हुए।
आगामी चुनाव को लेकर सभी पार्टियों ने शुरू की तैयारी: 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में फतह हासिल करने को सभी पार्टियों ने अभी से तैयारियां शुरू कर दी हैं। जहां एक आेर भाजपा प्रदेश के सभी जिलों में कमेटियां और टीम बनाने में लगी है तो वहीं विपक्षी पार्टियां जनसंपर्क को अभी से तवज्जो देने में लगी हैं। चुनाव के दौरान संभवत: राम मंदिर और मेट्रो जैसे कई मुद्दों को उठा सकती है। वहीं विपक्षी भी सरकार को कृषि बिल विराेधी आंदोलन, कोरोना संकट में हुईं मौतों के मुद्दों पर घेरने का प्रयास करेगी।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।