विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कानपुर में विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना पर अभद्र टिप्पणी, कांग्रेस नेता समेत 6 पर केस दर्ज

Published: Sun, 18 Oct 2026 06:56 PM (IST)

कानपुर में विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना पर अभद्र टिप्पणी के आरोप में कांग्रेस नेता संदीप शुक्ला समेत आधा दर्जन लोगों ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. विधानसभा अध्यक्ष पर अभद्र टिप्पणी का आरोप

  2. कांग्रेस नेता संदीप शुक्ला समेत 6 पर मुकदमा

  3. फर्जी फेसबुक आईडी से आपत्तिजनक पोस्ट

जागरण संवाददाता, कानपुर। चकेरी पुलिस ने इंटरनेट मीडिया पर फर्जी पोस्ट के जरिए विधानसभा अध्यक्ष पर आपत्तिजनक टिप्पणी से छवि धूमिल करने के आरोप में मुकदमा लिखा है। मामले में बीजेपी नेता की तहरीर पर कांग्रेस नगर ग्रामीण जिलाध्यक्ष समेत आधा दर्जन पर कार्रवाई हुई है।


सफीपुर लाल बंगला निवासी भारतीय जनता युवा मोर्चा के रामादेवी मंडल उपाध्यक्ष अंशु गुप्ता की तहरीर के अनुसार उनके नेता विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना पर इंटरनेट मीडिया पर कथित (बहाना जी) आपत्तिजनक टिप्पणी और वीडियो पोस्ट किए जा रहे हैं। 


बताया कि बीते 17 अक्टूबर को इंटरनेट मीडिया ( फेसबुक) पर कुछ लोगों ने विधानसभा अध्यक्ष पर अपमानजनक टिप्पणियां कीं। जिसके जरिए उनकी सामाजिक छवि धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है। अंशु का आरोप है कि इंटरनेट मीडिया पर फर्जी फेसबुक आइडी ‘बहानाजी’ से भी आपत्तिजनक पोस्ट हो रहे हैं।

बीजेपी नेता ने तरुष पटावा, अंकित कनौजिया, रवि पटावा, निखिल गुप्ता के अलावा कांग्रेस नगर ग्रामीण जिलाध्यक्ष संदीप शुक्ला को भी आरोपित बनाया है। मामले में चकेरी थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र का कहना है कि तहरीर पर आपराधिक मानहानि में मुकदमा कर कार्रवाई की जा रही है।

चकेरी और कमिश्रनेट पुलिस सतीश महाना के दबाव में है, जो आईडी करीब 15 दिन पूर्व बंद करवा दी गई है, इस आईडी पर पहले भी मुकदमा हो चुका है। एक ही मामले में बार बार मुकदमा किया जा रहा है। जो विधि के अनुसार गलत है। बतादें कि कुछ दिन पहले रवि पटवा पर हमला हुआ था, जिसमें उनके नौ टांके लगे थे, बावजूद इसके मुकदमा नहीं लिखा गया।

यह भी पढ़ें- अवैध रिश्ते में रोड़ा बने पति को दी दर्दनाक मौत... ट्रेन से फेंककर मार डाला, कोर्ट के आदेश पर बहू और सिपाही सहित 12 पर केस

यह भी पढ़ें- Kanpur में 35 साल बाद UP Police बेनकाब, कानपुर में प्लाट न देने की रंजिश में रची गई फर्जी मुठभेड़ की कहानी