UP Politics: कानपुर में आपस में भिड़े कांग्रेसी-भाजपाई, जब पहुंची पुलिस तो गुस्साए लोगों ने…, देखें VIDEO
Kanpur Breaking News कानपुर के बर्रा में दो यादव मार्केट चौराहे के पास कांग्रेसी-भाजपाई आपस में भिड़ गए। देखते ही देखते झगड़े ने बड़ा रूप ले लिया। इस दौरान विपक्ष समर्थकों की ओर से मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के खिलाफ नारेबाजी शुरू हो गई। जिसके बाद पथराव शुरू हो गया। पथराव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पांच कार्यकर्ता घायल हो गए।

जागरण संवाददाता, कानपुर। कानपुर के बर्रा में दो यादव मार्केट चौराहे के पास कांग्रेसी-भाजपाई आपस में भिड़ गए। देखते ही देखते झगड़े ने बड़ा रूप ले लिया। इस दौरान विपक्ष समर्थकों की ओर से मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के खिलाफ नारेबाजी शुरू हो गई। जिसके बाद पथराव शुरू हो गया। पथराव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पांच कार्यकर्ता घायल हो गए।
कानपुर के बर्रा में भाजपा और कांग्रेस समर्थक टकराए। पथराव में बीजेपी के कार्यकर्ता हुए घायल। pic.twitter.com/j7ERnOATNF
— Riya Pandey (@pandeyriya0607) May 13, 2024
इसके बाद पुलिस के पहुंचने पर मामला थाने पहुंच गया। विधायक महेश त्रिवेदी के थाने पहुंचने पर कार्यकर्ताओं की भीड़ भी इंस्पेक्टर के ऑफिस में घुस गई। सैकड़ों भाजपाइयों ने थाना का घेराव कर लिया।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।